होम / रेसपीज़ / घर की बनी कसाटा आइसक्रीम

Photo of Homemade kasata icecream by Parul Jain at BetterButter
4027
5
0.0(0)
0

घर की बनी कसाटा आइसक्रीम

Jun-10-2018
Parul Jain
400 मिनट
तैयारी का समय
0 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

घर की बनी कसाटा आइसक्रीम रेसपी के बारे में

ये आइसक्रीम चार तरह की आइसक्रीम का मेल है। इसे आप अलग अलग फ्लेवर की आइसक्रीम जमाकर बना सकते है। अगर आपके पास फ्रीज में आइसक्रीम पिघल जाती है उससे भी बना सकते है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • भारतीय
  • जमाना (ठंडा)
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 6

  1. चार प्रकार की आइसक्रीम बनाने की सामग्री -
  2. मलाई - २ कप
  3. दूध - १/२ कप
  4. पिसी चीनी - स्वादानुसार
  5. रोज़ एसेंस - १ बूंद
  6. लाल रंग - १ बूंद
  7. आम आइसक्रीम के लिए -
  8. आम की प्यूरी - ४ चम्मच​
  9. पीला रंग - १ बूंद
  10. वनीला आइसक्रीम के लिए वनीला एसेंस - १ बूंद
  11. पान आइसक्रीम के लिए -
  12. पान का पत्ता - १
  13. गुलकंद - १ चम्मच
  14. हरा रंग - १ बूंद
  15. कसाटा आइसक्रीम के लिए -
  16. ब्रेड - ६ स्लाइस
  17. रोज़ सिरप- १/२ कप
  18. एक एयरटाइट कंटेनर
  19. सैलोफिन शीट
  20. कटा पिस्ता सजाने के लिए

निर्देश

  1. सर्वप्रथम एक बर्तन में मलाई लें।
  2. अब इसमें स्वादानुसार पिसी चीनी मिलाएं। और दूध मिलाएं।
  3. अब इसे एक ब्लेंडर से मिक्स करें।
  4. अब इसे चार भागों में विभाजित कर लें।
  5. रोज़ आइसक्रीम के लिए रोज़ एसेंस व लाल रंग मिलाएं।
  6. आम आइसक्रीम के लिए आम की प्यूरी व पीला रंग मिलाएं
  7. वनीला आइसक्रीम के लिए वनीला एसेंस मिलाएं
  8. पान आइसक्रीम के लिए पान के पत्ते व गुलकंद को १ चम्मच आइसक्रीम बेटर के साथ मिक्सी में पीस लें और पान आइसक्रीम के मिश्रण में मिला लें।
  9. हरा रंग मिलाएं
  10. जमने के लिए रख दें।
  11. सभी आइसक्रीम को पूरी रात के लिए जमने के लिए रख दें।
  12. जब आइसक्रीम जम जाए तो । सभी आइसक्रीम को हल्के हाथों से फेंट लें। रोज़ आइसक्रीम
  13. पान आइसक्रीम
  14. आम की आइसक्रीम
  15. वनीला आइसक्रीम
  16. अब ब्रेड स्लाइस को मिक्सी में पीस लें।
  17. एक एयरटाइट कंटेनर में सैलोफिन शीट बिछाएं
  18. अब पहले ब्रेड के चूरे की लेयर लगाएं
  19. अब इस पर रोज़ सिरप डालें
  20. फिर रोज़ आइसक्रीम की लेयर लगाएं
  21. फिर ब्रेड के चूरे की लेयर लगाएं
  22. अब पान की आइसक्रीम की लेयर लगाएं
  23. फिर चूरे की लेयर लगाएं
  24. अब आम आइसक्रीम की लेयर लगाएं
  25. फिर चूरे की लेयर।
  26. अब वनीला आइसक्रीम की लेयर लगाएं
  27. अब अंत में चूरे की लेयर लगाएं और सैलोफिन शीट से कवर कर दें।
  28. डिब्बे को बंद कर दें। और पूरी रात के लिए जमने के लिए रख दें।
  29. जब आइसक्रीम टाइट हो जाये तो कवर खोले
  30. पीस काट कर परोसें
  31. कटे पिस्ते से सजाएं।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर