होम / रेसपीज़ / मैंगो संदेश आइसक्रीम

Photo of Mango sandesh Icecream by Parul Jain at BetterButter
760
2
0.0(0)
0

मैंगो संदेश आइसक्रीम

Jun-10-2018
Parul Jain
10 मिनट
तैयारी का समय
0 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मैंगो संदेश आइसक्रीम रेसपी के बारे में

आम संदेश तो आपने कइ बार खाए होगे , अब खाइये मैंगो संदेश आइसक्रीम। बनाने में बहुत सरल है और बहुत जल्दी भी जम जाती है। यह एक नान फायर रेसिपी है इसको बनाने के लिये पकाने की आवश्यकता नही होती।

रेसपी टैग

  • आसान
  • किट्टी पार्टीज
  • भारतीय
  • जमाना (ठंडा)
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. घर का बना पनीर ( छेना ) - १ कटोरी
  2. दूध - १/४ कटोरी
  3. आम - १ छोटा
  4. मिल्क पाउडर - २ बड़े चम्मच
  5. चीनी स्वादानुसार
  6. वनीला एसेंस - कुछ बूंदें
  7. सिल्वर फाँइल या सैलोफिन शीट कवर करने के लिए
  8. चैरी या कटे मेवे सजाने के लिए

निर्देश

  1. सर्वप्रथम घर का बना छेना लें।
  2. अब इसे मिक्सी के जार में डाले।
  3. अब इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं
  4. मिल्क पाउडर मिलाएं।
  5. अब थोडा सा दूध डालकर ग्राइंड करें।
  6. एक पेस्ट बना लें।
  7. आम को भी काट कर मिक्सी में पीस लें और प्यूरी बना लें।
  8. अब एक बाउल में पनीर वाला मिश्रण डालें।
  9. उसके उपर आम का पेस्ट डालें। थोड़ा सा आम का पेस्ट उपर डालने के लिए बचा लें ।
  10. वनीला एसेंस डालें।
  11. अब इसे कट एंड फोल्ड विधि से हल्का सा मिक्स करें। पूरी तरह से मिक्स ना करें।
  12. अब इस मिश्रण को छोटी छोटी आइसक्रीम जमाने वाली यूज़ एंड थ्रो बाउल में डालें।
  13. अब इनके उपर चम्मच से थोड़ा थोड़ा आम का पेस्ट डालें।
  14. अब इसमें एक टूथ पिक या कोइ स्टिक घुमा दें
  15. इस तरह से घुमा घुमाकर डिजाइन सा बना लें।
  16. अब इनको सिल्वर फॉईल या सैलोफिन शीट से कवर कर दें।
  17. तीन से चार घंटे के लिए फ्रेजर में जमने के लिए रख दें।
  18. जमने के बाद चैरी या कटे पिस्ते और मेवे आदि डालकर परोसें।
  19. जमने के बाद।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर