होम / रेसपीज़ / मेक्सिकन तड़का ढोकला

Photo of Mexican tadaka dhokla by Cook With at BetterButter
417
2
0.0(0)
0

मेक्सिकन तड़का ढोकला

Jun-24-2018
Cook With
15 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मेक्सिकन तड़का ढोकला रेसपी के बारे में

मेक्सिकन तड़का ढोकला में मैंने मेक्सिकन सॉस का इस्तेमाल किया हैं , यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनता है बच्चों और बड़ों सभी को यह बहुत पसंद आता है

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • टिफ़िन रेसिपीज़
  • मेक्सिकन
  • भाप से पकाना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1 कप सूजी
  2. 1 कप दही
  3. 1 चम्मच नमक
  4. ½ कप मेक्सिकन सालसा सॉस
  5. 1 चम्मच अदरक का रस
  6. 1 चम्मच ईनो
  7. 1 चम्मच सफ़ेद तिल
  8. 1 प्याज लम्बी कटी
  9. 1 शिमला मिर्च लम्बी कटी
  10. 2 चम्मच घी
  11. मेक्सिकन सालसा सॉस बनाने के लिए -
  12. 4 टमाटर कटे हुए
  13. 2 प्याज कटी हुई
  14. 4 - 5 लहसुन की कलियां
  15. 1 शिमला मिर्च कटी हुई
  16. 1 चम्मच चिली सॉस
  17. 4 चम्मच टमाटर सॉस
  18. 1 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
  19. 2 चम्मच तेल
  20. ½ चम्मच नमक
  21. ½ कप पानी

निर्देश

  1. एक कड़ाई में दो चम्मच तेल गरम करें |
  2. अब कटी हुई लहसुन और प्याज डालकर हल्का सा भून लें |
  3. प्याज के भून जाने पर कटी हुई शिमला मिर्च डालकर 2 मिनट पकाएं
  4. अब टमाटर, नमक, चिल्ली फ्लेक्स, चिल्ली सॉस, टमाटर सॉस डाल कर अच्छे से मिला लें |
  5. आधा कप पानी डालकर 5 मिनट पकाएं |
  6. अब हमारी मेक्सिकन सालसा सॉस बनकर तैयार है |
  7. मेक्सिकन तड़का ढोकला बनाने के लिए -
  8. सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में सूजी, नमक और दही डालकर अच्छे से मिला लें |
  9. अब मेक्सिकन सॉस और अदरक का रस डालकर 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें |
  10. एक कुकर में पानी गर्म करें और स्टैंड रखें |
  11. ढोकला बनाने के लिए बर्तन को घी से चिकना कर लें |
  12. अब ढोकले के मिश्रण में एक चम्मच इनो डालकर अच्छे से मिला लें |
  13. ढोकले के मिश्रण को चिकना किए हुए बर्तन में डाले |
  14. अब बर्तन को कुकर में रख दें , और कुकर का ढक्कन सीटी उतार कर बंद कर दें |
  15. 15 मिनट के लिए भाप में ढोकले को पकने दें |
  16. 15 मिनट के बाद ढोकले को चाकू की नोक से देख ले ढोकला बनकर तैयार हो चुका होगा |
  17. ढोकले को ठंडा होने दें और ठंडा होने पर ढोकले के चौरस पीस काट लें |
  18. तड़के के लिए एक पैन ले उसमें घी डालें और घी को गर्म होने दे |
  19. गरम हुए घी में तिल डाले तिल के चटकने पर लंबा कटा हुआ प्याज डालकर हल्का भून ले |
  20. अब कटी हुई शिमला मिर्च, ¼ चम्मच नमक डालकर हल्का भून ले |
  21. ढोकले के कटे हुए पीस को तड़के में मिला लें |
  22. हमारा मेक्सिकन तड़का ढोकला बनकर तैयार है गरम गरम सर्व करें |
  23. आप चाहें तो इसे बच्चों को टिफिन में भी दे सकती हैं |

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर