होम / रेसपीज़ / ब्रेड सूजी इंस्टेंट ढोकला

Photo of Bread suji instant dhokla by Neeru Goyal at BetterButter
832
5
0.0(0)
0

ब्रेड सूजी इंस्टेंट ढोकला

Jun-25-2018
Neeru Goyal
15 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

ब्रेड सूजी इंस्टेंट ढोकला रेसपी के बारे में

यह ढोकला एकदम स्पंजी स्वादिष्ट और फटाफट बनने वाला है।

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • भाप से पकाना
  • स्नैक्स
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 4 ब्रेड स्लाइसेस
  2. 200 ग्राम सूजी
  3. 200 ग्राम दही
  4. 1 चम्मच नमक
  5. 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  6. 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  7. 1 चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट
  8. 2 चम्मच तेल
  9. 1 चम्मच राई
  10. करी पत्ते
  11. 2 से 3 हरी मिर्च
  12. 1 बड़ी चम्मच शक्कर
  13. 1 बड़ी चम्मच नींबू का रस

निर्देश

  1. ब्रेड स्लाइसेस के किनारे काटकर उन्हें अलग कर दे।
  2. अब ब्रेड स्लाइसेस को क्रम्बस बना लें।
  3. एक बर्तन में सूजी , ब्रेड क्रम्बस और दही मिलाएं।
  4. आवश्यक्ता अनुसार पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल बनाए।
  5. 5 मिनिट ढककर रखें।
  6. अब अदरक हरी मिर्च का पेस्ट मिलाए।
  7. नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  8. बेकिंग पाउडर मिलाकर पहले से चिकने करके रखे हुए ढोकला मोल्ड में डाले।
  9. 20 मिनट के लिए भाप में पकाएं।
  10. अब तड़का तैयार कर लें।
  11. एक पैन में तेल गरम करें।
  12. इसमें हींग , राई और करी पत्ते डाले।
  13. अब हरी मिर्च डालें और भून लें।
  14. अब 1 गिलास पानी डालें।
  15. इसमे चीनी और नींबू का रस डाले और आँच से उतार लें।
  16. इस तड़के को बने हुए ढोकले पर डालें।
  17. ढोकले को चौकोर टुकडों में काटकर परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर