होम / रेसपीज़ / दिलखुश

Photo of Dilkhush. by Neelima Rani at BetterButter
895
3
0.0(0)
0

दिलखुश

Jun-26-2018
Neelima Rani
160 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

दिलखुश रेसपी के बारे में

ये एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है जो सबको पसंद आयेगी।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • ईद
  • बेकिंग

सामग्री सर्विंग: 4

  1. कवर के लिए
  2. मैदा - २ कप
  3. तेल - १ बड़ा चम्मच
  4. नमक - १/४ चम्मच।
  5. गरम दूध - १/२ कप या जरूरत अनुसार।
  6. यीस्ट - १ चम्मच।
  7. पिसी चीनी - २ बडे़ चम्मच
  8. भरावन के लिए
  9. नारियल बुरादा - १ कप
  10. पिसी चीनी - १/२ कप
  11. लाल, हरी टूटी फ्रूटी - १/२ कप
  12. बारीक़ कटे बादाम - १ बड़ा चम्मच
  13. बारीक़ कटे काजू - १ बड़ा चम्मच
  14. पिघला हुआ मक्खन - १ बड़ा चम्मच

निर्देश

  1. दूध में चीनी और यीस्ट मिलाये, ४ मिनट के लिए छोड़ दें।
  2. ४ मिनट बाद उसमें मैदा, नमक और तेल मिलाये औऱ मुलायम आटा गूंथ लें, जरूरत पड़े तो औऱ दूध ले सकते हैं।
  3. अब इस गुंथे आटे को गीले कपड़े से ढककर २ घंटे के लिए खमीर उठाने के लिए रखें।
  4. भरावन की सारी सामग्री को एक बर्तन में डाल कर अच्छे से मिलाये।
  5. २ घंटे बाद आटे को १ मिनट गूंथे औऱ २ हिस्सों में बांटे।
  6. अब इससे २ थोड़ी मोटी रोटियां बेले।
  7. एक थाली को चिकना करें और उसमें १ रोटी फैलाये।
  8. अब इस पर तैयार भरावन बिछाये।
  9. इसके उपर दूसरी रोटी रखें और अच्छे से चारों ओैर से किनारे दबा कर बंद करें।
  10. अब इसे १/२ घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  11. ओवन को १८० पर प्री हीट करें।
  12. तैयार दिलखुश पर ब्रश से दूध लगायें औऱ बीच में हल्का सा कट लगायें ताकि बेक करते समय वो ना फूले।
  13. गरम ओवन मे रख कर ३० मिनट बेक करें।
  14. बाहर निकाल कर उसके उपर मक्खन चुपड़े।
  15. ठंडा करके टुकड़ो मे काटकर परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर