होम / रेसपीज़ / चॉकलेट डोनट

Photo of Chocolate doughtnuts by Bharti Panchariya - Sharma at BetterButter
737
2
0.0(0)
0

चॉकलेट डोनट

Jun-29-2018
Bharti Panchariya - Sharma
120 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

चॉकलेट डोनट रेसपी के बारे में

बिना अंडे के डोनट( निशा मधुलिका की रेसिपी है)

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • तलना
  • स्नैक्स
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 10

  1. मैदा - 2कप
  2. दूध - 3/4कप
  3. मक्खन - 1/4 कप
  4. चीनी - 2 बड़े चम्मच
  5. ड्राय यीस्ट - 1 छोटा चम्मच
  6. व्हाईट और डार्क चॉकलेट सजावट के लिए
  7. तेल तलने के लिए

निर्देश

  1. दूध को गुनगुना गरम करें।
  2. यीस्ट में थोड़ा गर्म पानी डालकर रखें।
  3. मैदा में चीनी और मक्खन डालकर मिलाएं।
  4. एक्टिवेट हुआ यीस्ट और दूध डालकर नरम आटा लगाएं।
  5. 4-5 मिनट तक आटे को मसलें।
  6. 20 मिनट ढ़ककर रखें और फिर से मसलें।
  7. 1/2 सेमी. मोटाई की रोटी बेलें।
  8. डोनट कटर या ग्लास और बोतल के ढक्कन से डोनट काटें।
  9. ट्रे में बटर पेपर लगाकर उस पर सारे डोनट रख दें।
  10. सब पर ब्रश से तेल लगाकर 2घंटे ढककर रख दें।
  11. कड़ाई में तेल गरम करके डोनट तल लें।
  12. व्हाइट और डार्क चॉकलेट पिघलाकर डोनट पर मनचाही सजावट करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर