होम / रेसपीज़ / आटे के बिस्किट

Photo of Aate ke biskit by Nidhi Joshi at BetterButter
862
3
0.0(0)
0

आटे के बिस्किट

Jul-04-2018
Nidhi Joshi
20 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

आटे के बिस्किट रेसपी के बारे में

घर पर बनाएं गेहूं के आटे से कुरकुरे और स्वादिष्ट बिस्किट जो यकीनन सभी को पसंद आयेंगे। इन्हें आप बना कर कई दिनों के लिए रख सकते हैं।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • बेकिंग
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. 1 और 1/2 कप गेहूं का आटा
  2. 1/3 कप पिसी हुई शक्कर
  3. 1/2 कप घी
  4. 4-5 बूंद वनीला एसेंस
  5. 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  6. 1 चम्मच कोको पाउडर
  7. 1/2 कप दूध

निर्देश

  1. सर्वप्रथम एक बर्तन में घी में पिसी हुई शक्कर मिलाएं
  2. इसे अच्छी तरह मिला कर क्रीम जैसे बनालें।
  3. अब इस मिश्रण में गेहूं का आटा व बेकिंग पाउडर डालकर मिलाएं
  4. इसमें वनीला एसेंस डालकर एक सार कर लें।
  5. अब इसमें थोड़ा थोड़ा दूध डालकर मिश्रण को गूंथ लें
  6. इस मिश्रण को 2 भाग में बांट के एक भाग में कोको पाउडर मिलाएं।
  7. अब हमारे पास 2 रंग के मिश्रण तैयार है।
  8. प्रत्येक भाग को फिर 2 भाग में बांट लें।
  9. इन भागों को हाथ से लम्बा व चपटा करें
  10. इन्हें एक के ऊपर एक जमा लें।
  11. हाथ से ही अच्छे से दबा लें। जिससे भाग अलग-अलग न होने पाएं।
  12. अब इसे चाकू से काट कर बिस्किट बना लें।
  13. ओवन को प्रीहीट करें।
  14. कटे हुए बिस्किट एल्युमिनियम के बर्तन में जमा लें।
  15. 160 डिग्री सेल्सियस पर 20से 22 मिनट बेक करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर