होम / रेसपीज़ / क्रिस्पी फ्राइड चिकन पॉप्सिकल्स

Photo of Crispy fried chicken popsicles by Ishika Uppal at BetterButter
923
1
0.0(0)
0

क्रिस्पी फ्राइड चिकन पॉप्सिकल्स

Jul-10-2018
Ishika Uppal
15 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

क्रिस्पी फ्राइड चिकन पॉप्सिकल्स रेसपी के बारे में

यह एक स्वादिष्ट व सरल फिंगर फूड है।

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • सामान्य
  • किट्टी पार्टीज
  • अमेरिकी
  • तलना
  • स्टार्टर

सामग्री सर्विंग: 4

  1. २५० ग्राम चिकन कीमा
  2. १/३ कप किसा हुआ प्याज
  3. १/५ कप किसी हुई गाजर
  4. १/५ कप बारीक कटी हुई पत्ता गोभी
  5. १ बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट
  6. १ छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  7. १ छोटा चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
  8. १ छोटी चम्मच सोय सौस
  9. १ छोटी चम्मच पापरीका पाउडर
  10. २ छोटे चम्मच कटे हुए पुदीने के पत्ते
  11. १ बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर
  12. नमक स्वादानुसार
  13. कॉर्नफ्लैक्स कोट करने के लिए
  14. तलने के लिए तेल

निर्देश

  1. लकड़ी की सीखो को १ घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
  2. किसे हुए प्याज़ को हाथों से निचोडकर रस निकाल दें।
  3. एक बड़े बर्तन मे कोर्नफ्लोर व कॉर्नफ्लेक्स के सिवा सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  4. अब एक मुट्ठी भर मिश्रण हाथो मे लें , और उसे एक लम्बे कबाब का आकार दे।
  5. अब उसे अच्छी तरह कॉर्नफ्लोर मे लपेट दें
  6. इस को अच्छी तरह कॉर्नफ्लेक्स के चूरे से लपेट लें।
  7. एक सीख को सावधानी से पॉप्सिकल मे लम्बाई मे मध्य से डालें।
  8. इसी प्रकार अन्य पॉप्सिकल तैयार करें
  9. अब इन्हें मध्यम आँच पर तेल में सुनहरा होने तक तले
  10. छानकर किचन रोल पर रखें।
  11. गरम परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर