होम / रेसपीज़ / सूरन की मसाले वाली सब्जी

Photo of Suran ke masale wali sabji by Sajida Khan at BetterButter
1288
4
0.0(0)
0

सूरन की मसाले वाली सब्जी

Jul-28-2018
Sajida Khan
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सूरन की मसाले वाली सब्जी रेसपी के बारे में

यह सूरन की सब्जी बिना प्याज लहसुन की बनी हुई है और बहुत जल्दी बन जाती हैं , और खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है

रेसपी टैग

  • आसान

सामग्री सर्विंग: 2

  1. २५० ग्राम सूरन
  2. २ चम्मच धनिया पाउडर
  3. १ चम्मच मिर्ची पाउडर
  4. १/२ चम्मच हल्दी पाउडर
  5. १/२ चम्मच मेथी दाना
  6. २ टमाटर बारीक कटा हुआ
  7. २ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  8. २ चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  9. नमक स्वादानुसार
  10. तेल आवश्यकतानुसार

निर्देश

  1. सबसे पहले सूरन के उपर के छिलके चाकू से काट कर निकाल दें
  2. फिर उसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें
  3. एक बर्तन में पानी गरम करें उसमें सूरन डालकर ढक्कन से ढाक दे
  4. ५ मिनट तक सिलो फ्लेम पर पकने दें फिर गैस बन्द करें
  5. जब सूरन थोड़ा ठंडा हो जाए तो उसका सारा पानी निकाल दें
  6. पैन गरम करें उसमें थोड़ा सा तेल डालें तेल गरम होने पर सूरन डालकर चम्मच से चलाते रहे
  7. जब वो सुनहरा दिखने लगे तो निकाल लें
  8. फिर उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें तेल गरम होने पर मेथी दाना डालें
  9. मेथी दाना में से जब चटकने की आवाज आने लगे तो धनिया पाउडर मिर्ची हल्दी पाउडर डालें
  10. और उसको १ मिनट तक भूनें स्लो फ्लेम पर
  11. फिर हरी मिर्ची और टमाटर डालकर मिलाएं , और चम्मच से टमाटर को मैश करें
  12. फिर उसमें सूरन डालकर अच्छे से मिलाएं
  13. और आवश्यकतानुसार पानी डालकर ढाक दे १० मिनट तक स्लो फ्लेम पर पकने दें
  14. फिर गैस बन्द करें और उपर से हरी धनिया डालकर मिलाएं
  15. और रोटी या चावल के साथ परोसें

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर