होम / रेसपीज़ / आटे का वेज बर्गर

Photo of Wheat flour veg burger by Nidhi Ashwani at BetterButter
983
5
0.0(0)
0

आटे का वेज बर्गर

Aug-04-2018
Nidhi Ashwani
2 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

आटे का वेज बर्गर रेसपी के बारे में

आटा का बर्गर काफी स्वास्थ्यवर्धक है और स्वादिष्ट भी।आलू की टिक्की भी तवे पर सेक कर हैल्थी बनाया है

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • किट्टी पार्टीज
  • शैलो फ्राई
  • बेकिंग

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1 कप गेंहू का आटा
  2. 1/2 कप मैदा
  3. नमक स्वाद के अनुसार
  4. 1/2 छोटी चम्मच चीनी
  5. 2 बड़े चम्मच तेल
  6. 1 छोटी चम्मच यीस्ट
  7. 2 मध्यम आकार के आलू उबले हुए
  8. 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च
  9. 1/2 छोटी चम्मच अनारदाना
  10. 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  11. 1/2 छोटी चम्मच चाट मसाला
  12. 1 चुटकी हींग
  13. 1 छोटी चम्मच बेसन
  14. 1 छोटी चम्मच मैदा
  15. 1 छोटी चम्मच सूजी
  16. 1/4 कप छिली हुई मटर
  17. 1 टमाटर गोलाकार पतली स्लाइस में कटी हुई
  18. 1 खीरा बारीक गोल आकार में कटा हुआ
  19. कुछ पत्ते पत्ता गोभी के
  20. 4 छोटी चम्मच घी या बटर
  21. 6 छोटी चम्मच टोमॅटो सॉस
  22. 6 छोटी चम्मच मयोनिस
  23. 1/2 छोटी चम्मच निम्बू का रस
  24. 1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च
  25. 1/4छोटी चम्मच काला नमक

निर्देश

  1. आटा, मैदा को मिलाये।
  2. नमक चीनी , 1 बफ चम्मच तेल डालें
  3. ड्राई एक्टिव यीस्ट डाले
  4. गुनगुने पानी से सॉफ्ट आटा गुंथे
  5. ढक कर गरम जगह पर रख दे
  6. 75 मिनट से 120 मिनट में खमीर उठ जाएगा
  7. अब गोल मोटी लोई तोड़े
  8. पहले से गर्म किये माइक्रोवेव में 15 मिनट 180 डिग्री पर बेक करे
  9. अब आलू को मेस करे
  10. मटर को उबाल कर आलू में मिलाये
  11. सारे मसाले मिलाये
  12. टिक्की का आकार दे
  13. बेसन, मैदा, सूजी में नमक मिला कर गाडा घोल बनाये।
  14. अब टिक्की को घोल में डुबो कर तवे पर दोनों तरफ हल्का तेल लगते हुए सेके
  15. बने हुए बन को बीच मे से आधा करे
  16. तवे पर बन को दोनों तरफ से घी या बटर की सहायता से सेके
  17. मेयोनेज में काला नमक, काली मिर्च, निम्बू डाल कर मिलाये
  18. अब बन के अंदर वाली साइड ओर मेयोनेज लगाए
  19. फिर टिक्की रखे
  20. अब टोमेटो सॉस लगाए
  21. अब खीरा, टमाटर और पत्ता गोभी के पत्ते रखे
  22. अब बन का दूसरा हिस्सा में मयोनिज लगा कर पहले वाले बन के उपर रखे
  23. इसी प्रकार बाकी के बर्गर भी बनाये व परोसें

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर