होम / रेसपीज़ / Rajgira chikki mile file

Photo of Rajgira chikki mile file by Lata Lala at BetterButter
891
3
0.0(1)
0

Rajgira chikki mile file

Aug-18-2018
Lata Lala
480 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
1 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • सामान्य
  • किट्टी पार्टीज
  • फ्यूज़न
  • जमाना (ठंडा)
  • ठंडा करना
  • मिठाई
  • लो फैट

सामग्री सर्विंग: 1

  1. राजगिरा चिक्की बनाने के लिए :
  2. राजगिरा फुलाया हुआ 1 कप
  3. गुड़ 1 कप
  4. घी - 2 छोटे चम्मच
  5. चुकंदर की आइस क्रीम के लिए :
  6. उबला व पीस कर छाना हुआ चुकंदर का गाढा रस 3 चम्मच
  7. व्हिप्पड क्रीम 1/2 कप
  8. शहद 1 चमच्च
  9. व्हिप्प क्रीम का मिश्रण बनाने के लिए :
  10. व्हिपड क्रीम 1 कप
  11. खोया/ फीका मावा 1/4 कप
  12. शहद 1 चमच्च
  13. कटे हुए पिस्ते 6
  14. साथ में परोसने के लिए केसर की सॉस

निर्देश

  1. भारे तले की कढ़ाई को अच्छी तरह गरम कीजिये 
  2. 1 छोटा चम्मच राजगिरा के दाने डालिये और लगातार हिलाते हुये उन्हैं भूनिये,
  3. तुरन्त ही राजगिरा के दाने फूलने लगते हैं, जैसे ही सारे दाने फूल जायें, उन्हैं प्याले में निकाल लीजिये
  4. और इस प्रक्रिया को दुहराते हुये सारे राजगिरा को भून लीजिये. भुने हुये राजगिरा को छलनी में छान लीजिये
  5. जो राजगिरा फूले नहीं हैं वह छलनी से नीचे आ जायेंगे उन्हैं अलग कर लीजिये।
  6. गुड़ को बारीक काट लीजिये
  7. एक पैन में घी गरम करके गुड़ को डाल कर इसमे थोड़ा पानी मिलाकर पिघल कर चाशनी बना लें
  8. कुछ मिनट तक चाशनी पकायें फिर फूला हुआ राजगीरा इसमे मिलाकर आंच बंद कर दें
  9. अब इसे घी लगी प्लेट पर निकाल कर फैला दें
  10. कुछ देर बाद इसके लंबाकार टुकड़े काट लें
  11. अब चुकंदर की आइस क्रीम बनाने के लिए व्हिपड क्रीम में चुकंदर का गाढा रस मिलाएं
  12. इसमे शहद व पिस्ता मिलायें व फ्रीजर में 8 घंटे जमने रख दें
  13. अब राजगिरा चिक्की पर व्हिपड क्रीम का जो मिश्रण लगाना है उसके लिए एक कटोरी में खोया, व्हिपड क्रीम, शहद, व कटे पिस्ते मिला लें
  14. अब इसको परोसते समय 4 राजगीरा चिक्की पर व्हिपड क्रीम वाला मिश्रण लगाएं
  15. इन्हें एक दूसरे के ऊपर रखें
  16. एक प्लेट में नीचे थोड़ा केसर सॉस डालेँ
  17. इस पर 4 राजगीरा चिक्की का बनाया थर/ ढेर रखें
  18. सबसे ऊपर चुकंदर आइस क्रीम रखें
  19. इसे कटे पिस्ते व पुदीने की पत्ती से सजाएं

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Shyama Amit
Aug-19-2018
Shyama Amit   Aug-19-2018

शानदार .

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर