होम / रेसपीज़ / एप्पल पनीर पाई

Photo of Apple paneer pie  by Nandini Maheshwari at BetterButter
659
7
0.0(0)
0

एप्पल पनीर पाई

Aug-24-2018
Nandini Maheshwari
15 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

एप्पल पनीर पाई रेसपी के बारे में

बहुत ही स्वादिष्ट कुछ अलग एप्पल पनीर पाई,खाने में लाजवाब ,कुरकुरी क्रस्ट एप्पल पनीर का अमेजिंग स्वाद।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • किट्टी पार्टीज
  • फ्यूज़न
  • बेकिंग
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. 1 कप पनीर
  2. 1 सेव छिली, कदूकस की हुई
  3. 1 चम्मच घी
  4. 3 बड़े चम्मच पिसी हुई शक्कर
  5. थोड़ी सी भीगी हुई केसर
  6. 2 बड़े चम्मच दूध पाउडर
  7. 1 /2 चम्मच इलायची पाउडर
  8. 1 कप मैदा
  9. 3 बड़े चम्मच बटर
  10. 2-3 चम्मच ठंडा दूध
  11. कटे बादाम- पिस्ता ,अखरोट

निर्देश

  1. 1 कप पनीर और भीगी हुई केसर मिलाकर ग्राइंडर जार में पीस ले।
  2. पैन मके 1 चम्मच घी डाले और उसमे पनीर की पेस्ट मिलाये।
  3. कदूकस की हुई सेव भी मिलाये।
  4. पिसी हुई शक्कर और दूध पाउडर भी मिलाये 5-6 मिनट पकाये।
  5. इलाइची पाउडर मिलाये और मिश्रण ठंडा करे।
  6. मैदा में बटर डाले ,और अंगुलियों से मिलाये, ब्रेड क्रम्बस जैसा हो जाएगा।
  7. ठंडे दूध से आटा गूंथ लें।
  8. 10 मिनट ढक के रखे।
  9. आटे के 2 भाग करे।
  10. पाई प्लेट को मैदा और घी लगा कर ग्रीज़ कर ले।
  11. सूखा मैदा लगा कर इसकी रोटी बेल लें ,मोटी नही रखे।
  12. इसको पाई प्लेट में सेट करे साइड का एक्स्ट्रा निकाल दें।
  13. काटे से प्रिक करे।
  14. इसमे एप्पल ,पनीर वाला मिश्रण भरे।
  15. ऊपर कटे बादाम पिस्ता अखरोट का चूरा लगाये।
  16. दूसरी रोटी बेल लें,फ्लावर कटर से फूल काटे इसको पाई पर एकदम पास-पास पूरी पाई पर चिपका दे।
  17. ऊपर मैदा की छोटी-छोटी बॉल्स बना कर लगा दे।
  18. 1 चम्मच बटर और 1 चम्मच दूध मिला कर ब्रश से पाई के ऊपर लगाये।
  19. प्रेहेटेड ओवन में 180 डिग्री पर 25 मिनट या गोल्डन होने तक बेक करे।
  20. स्वादिष्ट एप्पल पनीर पाई तैयार है।
  21. इसको काटे और सर्व करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर