होम / रेसपीज़ / ब्रेडेड ब्रेड

Photo of Braided bread by Shashwatee Swagatica at BetterButter
713
5
0.0(0)
0

ब्रेडेड ब्रेड

Aug-25-2018
Shashwatee Swagatica
120 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

ब्रेडेड ब्रेड रेसपी के बारे में

आजकल के बच्चे बड़े सबको ब्रेड़ेड ब्रेड बेहद पसंद आता है। आप भी इस ब्रेड बनाने की विधि ट्राई करके देखें। इस ब्रेड को खाते हुए चॉकलेट और केले का मजा लीजिए। हमें यकीन है कि ये रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • सामान्य
  • बेकिंग
  • स्नैक्स

सामग्री सर्विंग: 2

  1. मैदा 2 कप
  2. नरम बटर 1-1/2 चम्मच
  3. गुनगुना दूध 4 चम्मच या जरूरत के मुताबिक
  4. अंडा 1
  5. नमक स्वादानुसार
  6. ईस्ट मिक्सचर के लिए सामग्री -
  7. ड्राई ईस्ट 1 चम्मच
  8. चीनी 1/2 चम्मच
  9. गुनगुना पानी 2 चम्मच
  10. वॉटर रॉक्स के लिए सामग्री-
  11. मैदा 2 चम्मच
  12. गरम पानी 4 चम्मच
  13. चॉकलेट आटा के लिए सामग्री -
  14. कोकोआ पाउडर 1 चम्मच
  15. नरम बटर 1 चम्मच
  16. स्टफिंग के लिए सामग्री-
  17. चॉकलेट फ्लेक्स या चिप्स 1/2 कप
  18. पका हुआ केला 2 (4 हिस्सो में कटी हुई)
  19. अंडा 1 एग वॉश के लिए
  20. तेल 1चम्मच ग्रीज के लिए

निर्देश

  1. एक कटोरी में ईस्ट और चीनी को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर 5-10 मिनट के लिए रखें।
  2. पानी के ऊपर हल्के से बबल दिखाई देने लगेगा।
  3. वाटर रॉक्स तैयार करने के लिए-
  4. 2 चम्मच मैदा में 4 चम्मच गरम पानी डालें और अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें।
  5. एक बड़ा बर्तन लें। उसमें मैदा, नमक, दूध, ईस्ट मिश्रण, वाटर रॉक्स को मिलाएं।
  6. एक अंडा फेंट के मिलाएं ।
  7. बटर मिलाएं।
  8. नरम आटा गूंथ लें।
  9. आटे को दो बराबर हिस्सों में बांट लें।
  10. 1 हिस्सों में कोकोआ पाउडर और बटर मिलाएं और गूंथें।
  11. एक प्लेट या ट्रे में तेल लगाकर ग्रीज करलें।
  12. दोनों आटा को इसमें ढककर 1-2 घंटे के लिए रखें।
  13. एक-दो घंटे के बाद आटा आकार में दो गुना हो जाएगा।
  14. चॉकलेट आटा निकालें, 1 मिनट के लिए गूंथें।
  15. 6 हिस्सों में बराबर बांट लें।
  16. एक हिस्सा लें, हाथों में दबाए और बेलन की मदद से लंबा आकार का पूरी बेल लें।
  17. नॉर्मल आटा में से ऐसे ही पूरी बेलें।
  18. दोनों पुरियों को एक दूसरे पर चिपका के रखें और बेलन से बेलते हुए दबा लें।
  19. बीच में चॉकलेट और केला रखें।
  20. ऊपर से पूरी को मोड़कर केले के ऊपर दबा लें।
  21. दोनों साइड में बराबर 6-7 कट लगाएं।
  22. दोनों साइड से एक-एक हिस्सा उठाकर लट(braid/plait) बनाएं।
  23. अंत में बच गए हिस्से को काट ले और दबालें।
  24. ऐसे ही सारे ब्रेड बना ले।
  25. ढककर आधे घंटे के लिए रखें।
  26. एग वाश करें।
  27. प्रिंहीटेड ओवन में 20 से 25 मिनट तक वेक करें। (200C)
  28. मुलायम और स्वादिष्ट ब्रेड तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर