होम / रेसपीज़ / मैंगो लैमिंगटन केक

Photo of Mango lamington cake by Tamali Rakshit at BetterButter
1110
4
0.0(0)
0

मैंगो लैमिंगटन केक

Aug-31-2018
Tamali Rakshit
45 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मैंगो लैमिंगटन केक रेसपी के बारे में

ऑस्ट्रेलिया की एक बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है मैंगो लैमिंगटन केक।

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • ऑस्ट्रेलियाई
  • बेकिंग
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 10

  1. केक बनाने की सामग्री:
  2. 1 कप मैदा
  3. 1 कप पिसी हुई चीनी
  4. 1/3 कप रिफाइंड तेल
  5. 4 अंडे
  6. 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  7. 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
  8. एक चुटकी नमक
  9. मैंगो आइसिंग की सामग्री:
  10. 2 बड़े पके आम
  11. 2 कप आइसिंग शुगर
  12. 4-5 बड़ा चम्मच दूध
  13. 2-3 कप डेसीकेटेड कोकोनट

निर्देश

  1. सबसे पहले 150 डिग्री सेल्सियस तापमान पर ओवन को 10 मिनट के लिए गर्म होने के लिए छोड़ दें।
  2. अब एक बेकिंग डिश में हल्का सा तेल लगाएं और एक साइड में रख दे।
  3. फिर एक बड़े बाउल में नमक, मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाएं।
  4. अब सभी अंडो का सफेद वाला हिस्सा और पीला वाला हिस्सा अलग कर ले।
  5. इलेक्ट्रिक बीटर से अंडे का सफेद वाला हिस्सा 2 मिनट के लिए अच्छे से फैट ले।
  6. अब इसमें अंडो का पीला वाला हिस्सा, वैनिला एसेंस और पिसा हुआ चीनी अच्छे से मिक्स कर ले।
  7. अब इसमें दूध, रिफाइंड तेल और मैदे का मिश्रण थोड़ा-थोड़ा करके मिक्स कर ले।
  8. बैटर तैयार है।
  9. अब इस बैटर को केक पैन में डालकर 30-35 मिनट तक पहले से गर्म किए हुए ओवन में रख दें।
  10. केक अच्छे से बेक होने पर केक को ओवन से निकाल लें।
  11. ठंडा होने पर केक को टुकड़ों में काट लें।
  12. अब एक मिक्सिंग जार में आम के टुकड़े और आइसिंग शुगर एक साथ अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
  13. अब यह आम की मिश्रण के साथ दूध अच्छी तरह से मिला लें।
  14. एक प्लेट में डेसीकेटेड नारियल को अच्छी तरह से फैला ले।
  15. केक के टुकड़ों को आम का मिश्रण से अच्छे से कोट कर ले।
  16. फिर सभी केक के टुकड़ों को डेसीकेटेड कोकोनट से अच्छी तरह से कोट कर ले।
  17. मैंगो लैमिंगटन केक तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर