होम / रेसपीज़ / मैंगो क्रम्ब बार

Photo of Mango Crumb Bar by Tamali Rakshit at BetterButter
380
3
0.0(0)
0

मैंगो क्रम्ब बार

Sep-01-2018
Tamali Rakshit
20 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मैंगो क्रम्ब बार रेसपी के बारे में

मैंगो क्रम्ब बार बनाने में बहुत आसान है और खाने में बहुत टेस्टी होता है।

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • बेकिंग
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 10

  1. 2 बड़े आम छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुए
  2. 1,1/2 कप मैदा
  3. 1 अंडे का पीला वाला हिस्सा
  4. 3/4 कप + 2 छोटा चम्मच पिसी हुईं चीनी
  5. 1/2 चम्मच वनीला एसेंस
  6. 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  7. 100 ग्राम चिल्ड बटर
  8. एक चुटकी नमक
  9. 3-4 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर

निर्देश

  1. सभी सामग्री एक जगह में ले ले।
  2. मिक्सिंग जार पर मैदा, 3/4 कप पिसी हुआ चीनी, नमक और बेकिंग पाउडर एक साथ अच्छे से मिला लें।
  3. अब इसमें बटर, अंडा और वनीला एसेंस डालकर फिर से अच्छे से मिक्स कर लें।
  4. अब इस क्रम्बस को मिक्सिंग जार से निकालकर एक बर्तन में रख दें।
  5. दूसरा एक बर्तन में आम के टुकड़ों के साथ कॉर्नफ्लोर और दो चम्मच चीनी अच्छे से मिक्स कर लें।
  6. एक बेकिंग डिश को थोड़ा सा बटर लगाकर अच्छे से चिकना कर ले।
  7. आगे से रेडी किया हुआ क्रम्बस को इस बेकिंग डिश में डाल दें और थोड़ा सा क्रम्ब अलग से रख दे।
  8. क्रम्बस को हाथ से अच्छेसे दबा दें।
  9. इसके ऊपर आम के टुकड़ों को अच्छे से सजा दे।
  10. बाकी क्रम्बस को ऊपर से डाल दे।
  11. 180 डिग्री सेल्सियस तापमान पर ओवन को 10 मिनट के लिय प्रीहीट कर ले और बेकिंग डिश को ओवन के अंदर रख दे।
  12. 30 से 35 मिनट तक बेक कर ले।
  13. अच्छे से बेक होने पर मैंगो क्रम्ब बार को ओवन से निकाल ले और बड़े टुकड़ों में काटकर सर्वे करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर