होम / रेसपीज़ / डोडा बरफी

Photo of Doda barfi by DIPTI'S KITCHEN at BetterButter
1730
2
0.0(0)
0

डोडा बरफी

Sep-17-2018
DIPTI'S KITCHEN
5 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

डोडा बरफी रेसपी के बारे में

यह दूध से बनी हुई एक मिठाई है,जिसे बनाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • उत्तर प्रदेश
  • उबलना
  • जमाना (ठंडा)
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. दूध-१ लीटर
  2. फिटकरी-१ छोटा टुकड़ा या नींबू- १/२
  3. चीनी-१०० ग्राम
  4. घी- १ बड़ा चम्मच
  5. ग्लुकोज़- १/२ चम्मच
  6. कटा हुआ मिक्स नट्स( काजू,बादाम,पिस्ता)-१/२ कप
  7. इलायची पाउडर-१ चम्मच
  8. पानी-२ चम्मच

निर्देश

  1. एक नौनस्टिक कढाई में दूध डालकर तेज आंच पर उबलने के लिए रख दें। जब दूध उबलने लगे तो उसमें फिटकरी या नींबू निचोड़कर लगातार चलाए।
  2. दूध को तब तक चलाए जबतक दूध फटकर दाने दाने ना हो जाए। चीनी डालें और तबतक चलाएं जब तक दूध गाढ़ा ना हो जाए। अब ग्लुकोज डाल कर चलाएं। इलायची पाउडर डालें।
  3. घी डालकर चलाएं जब तक मिश्रण कढाई के किनारे ना छोड़ने लगे। २ चम्मच पानी डालकर तब तक चलाए जबतक मिश्रण भुरे रंग का ना हो जाए।
  4. गैस बंद कर दें और न मिश्रण को एक घी लगी हुई प्लेट में निकाल लें। अब इसके ऊपर कटे ड्राइ फ्रूट्स डालकर सेट होने के लिए रख दें। चौकोर आकार में काट कर सर्व करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर