होम / रेसपीज़ / चिकन स्टफ पनीर बटर मसाला

Photo of Chicken staff paneer batar mashala by Tanhisikha Mukherjee at BetterButter
1252
0
0.0(0)
0

चिकन स्टफ पनीर बटर मसाला

Sep-30-2018
Tanhisikha Mukherjee
0 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

चिकन स्टफ पनीर बटर मसाला रेसपी के बारे में

शाही पनीर तो हम खाते हैं यह थोड़ा अलग अंदर चिकन स्टॉप किया हुआ शाही पनीर है। किसी भी उत्सव या त्योहार पर डिनर पार्टी किटी पार्टी में बनाया जा सकता है।

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • सामान्य
  • किट्टी पार्टीज
  • उत्तर प्रदेश
  • धीमी आंच पर उबालना
  • मुख्य डिश
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 3

  1. ३०० ग्राम पनीर
  2. १\५००ग्राम बोनलेस चिकन
  3. चना या चने की दाल का पाउडर २ बड़े चम्मच
  4. ३पयाज
  5. ८ लेसन की कलियां
  6. १छोटे चम्मच अदरक
  7. ८ हरी मिर्च
  8. १ छोटी चम्मच जीरा पाउडर
  9. २ छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  10. १\२ छोटे चम्मच हल्दी पाउडर
  11. १ छोरी चमक गरम मसाला
  12. शही मसाले के लिए
  13. २ बड़े चम्मच काजू
  14. १ टमाटर
  15. ६ किशमिश
  16. ४ साबुत लाल मिर्च
  17. ४ छोटी इलायची
  18. २ स्टार एनिस
  19. १ छोटी चम्मच खसखस
  20. १छोटे चम्मच कसूरी मेथी
  21. १ बड़े चम्मच धनिया की पत्ती
  22. २ बड़े चम्मच मक्खन
  23. १\४ कप ऑयल
  24. नमक स्वाद अनुसार
  25. चीनी हाफ छोटी चम्मच

निर्देश

  1. बोनलेस चिकन को साफ करके अच्छे से धो लें।
  2. मिक्सर में चिकन प्याज, अदरक ,लहसुन हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर ,हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला छोले नमक ऑइल डाल दें।
  3. सारे मसाले और चिकन को एक साथ मिक्सी में पीस लें।और एक महीन पेस्ट बना लें।
  4. पनीर को आयताकार आकार में काट लें।
  5. पनीर के ऊपर नमक और काली मिर्च के पाउडर छिड़क दें और अच्छे से मिलाकर मैरिनेट करके दो से 3 मिनट रखें।
  6. एक पनीर के टुकड़े को हाथ में लें और उसके ऊपर चिकन के पेस्ट डाल दे ।और एक पनीर के टुकड़े चिकन के ऊपर रख कर दोनों साइड से अच्छे से दबाए और एक सैंडविच के आकार दें।
  7. बीच में चिकन का पेस्ट डालकर दोनों साइड पनीर को रखकर सैंडविच के आकार में रखें और ऐसे सारे पनीर के टुकड़े को चिकन से स्टाफ करें।
  8. पैन में ऑयल डालें और गर्म होने के बाद चिकन स्टफ किया हुआ पनीर को डालकर फ्राई करें।
  9. धीमी आंच पर पनीर के दोनों साइड अच्छे से फ्राई करें।
  10. पैन में प्याज अदरक लहसुन टमाटर साबुत जी रा लाल मिर्च हरी मिर्च कसूरी मेथी गरम मसाला खसखस सब कुछ डालें और हल्का सा फ्राई करें
  11. २ से ३ मिनट हाई फ्लेम में मसाले को फ्राई करें।
  12. जैसी मसालों से पानी छोड़ना शुरू करें वैसे गैस को बंद कर दे और मिक्सर में मसाले को निकाल दें।
  13. मिक्सर में लेकर मसालों का मशीन पेस्ट बना लें।
  14. पैन में 2 बड़े चम्मच मक्खन डाल दे
  15. मक्खन गर्म होने के बाद मसाले डालें और धीमी आंच पर रख कर पकाए।
  16. 5 मिनट मसाले को पकाने के बाद पनीर को डाल दे और गैस को धीमी आंच पर रखें।
  17. नमक और चीनी डाले और धीमी आंच में पनीर को ढककर 5 मिनट पकाएं
  18. 5 मिनट बाद फ्रेश क्रीम डाल दे और गैस को बंद कर दें।
  19. अंत में हरी मिर्च को डाल दे और २मिनट स्टैंडिंग टाइम पर रखें।
  20. कटोरी में निकाल कर फ्रेश क्रीम और धनिया की पत्ती ऊपर से डालकर गरमागरम सर्व करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर