होम / रेसपीज़ / रेनबो फन कुकीज

Photo of RAINBOW FUN COOKIES by MOUMITA DAS at BetterButter
418
3
0.0(0)
0

रेनबो फन कुकीज

Nov-01-2018
MOUMITA DAS
90 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेनबो फन कुकीज रेसपी के बारे में

कुकीज़ सब पसंद करते हैं, रंग बिरंगे होने के कारण बच्चे भी इसके ओर आकर्षित होते हैं, बहुत ही स्वादिष्ट होती है यह कुकीज़

रेसपी टैग

  • ईस्टर
  • नॉन-वेज
  • सामान्य
  • यूरोपियन
  • विस्किंग
  • बेकिंग
  • ठंडा करना
  • स्नैक्स
  • लो कार्ब

सामग्री सर्विंग: 10

  1. चीनी आधा कप
  2. पिसी हुई चीनी 2 बड़े चम्मच
  3. नमक एक चुटकी
  4. अंडा एक
  5. वनीला एसेंस एक चम्मच
  6. बिना नमक वाला मक्खन एक कप
  7. मैदा 2 कप
  8. पसंदीदा खाने वाला रंग 6-7
  9. बटर पेपर

निर्देश

  1. एक बर्तन में चीनी, पिसी हुई चीनी और नमक मिलाएं
  2. अलग बर्तन में अंडा और वनीला एसेंस फेंट लें
  3. मक्खन को 2 मिनट इलेक्ट्रिक बीटर से फेटें
  4. अब उसमें चीनी का मिश्रण और अंडे का मिश्रण मिलाएं
  5. अब इसमें मैदा छानकर मिलाएं
  6. एक नरम आटा गूंथ लें
  7. उसे दो भागों में बांटें
  8. एक भाग को अलग रखें और दूसरे भाग को 6 भागों में बांट लें
  9. एक-एक बॉल में पसंदीदा रंग मिलाए
  10. सफेद भाग को बटर पेपर पर रखकर चौकोर बेल लें
  11. रंग वाले भागों को लंबा आकार देते हुए एक के बाद एक सजाएं
  12. बटर पेपर पर रखकर बेल लें
  13. सावधानी से एक के ऊपर और एक रखें
  14. बटर पेपर से मोड़ दें
  15. एक घंटा फ्रिजर में रखें
  16. निकाल कर काट लें
  17. हंड्रेड सिक्सटी डिग्री सेल्सियस पर ओवन को 10 मिनट के लिए प्रीहीट करें
  18. ट्रे में बटर पेपर लगाकर कुकीज़ को थोड़ी थोड़ी दूर पर सजाएं
  19. कन्वैक्शन मोड पर हंड्रेड सिक्सटी डिग्री सेल्सियस में 15 मिनट के लिए बेक करें
  20. निकालकर ठंडा करें
  21. प्लेट पर निकालकर इच्छा अनुसार सजाकर परोसें

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर