होम / रेसपीज़ / सेब की बर्फी

Photo of Apple bites by Poonam Arora at BetterButter
394
0
0.0(0)
0

सेब की बर्फी

Nov-03-2018
Poonam Arora
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सेब की बर्फी रेसपी के बारे में

सेब की पौष्टिकता किसी से नहीं छुपी है तो मैंने इस की बर्फी बनाई हैं , आज लेकिन इसमें मावा का प्रयोग नहीं किया है। कैसे बनी है ,आइए जानते हैं-

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • दिवाली
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 2

  1. 500 ग्राम छीलकर कद्दूकस किए हुए सेब
  2. ४00 ग्राम चीनी
  3. दूध एक कप
  4. आधा कप मिल्क पाउडर
  5. इलायची पाउडर एक चम्मच
  6. सूखे मेवे कटे हुए इच्छा अनुसार
  7. ३/४ कप देशी घी

निर्देश

  1. सर्वप्रथम कढ़ाई में देसी घी डालें और उसे गर्म करें।
  2. अब कद्दूकस किया हुआ सेब डालकर भूनें।
  3. जब सेब अच्छी तरह भून जाए तो उसमें दूध डालकर पकाएं।
  4. दूध को अच्छे से सूखा ले।
  5. अब इसमें मिल्क पाउडर मिलाएं।
  6. भूनने के बाद सूखे मेवे और इलायची पाउडर भी मिला दे।
  7. जब मिश्रण अच्छे से गाढ़ा हो जाए तब इसे चिकनी प्लेट पर बर्फी की तरह फैला दें।
  8. इस पर सूखे मेवे चिपका दें।
  9. थोड़ा ठंडा हो जाने पर बर्फी के आकार में कट करें।
  10. सूखे मेवे सजाकर परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर