होम / रेसपीज़ / मल्टीग्रेन लड्डू

Photo of Multigrain laddu by Neelima Rani at BetterButter
1205
2
0.0(0)
0

मल्टीग्रेन लड्डू

Dec-03-2018
Neelima Rani
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मल्टीग्रेन लड्डू रेसपी के बारे में

ये लड्डू प्रोटीन से भरपूर है और स्वादिष्ट भी हैं।

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • भारतीय
  • भूनना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. साबुत मूंग - 2 बडे़ चम्मच
  2. चना दाल - 1 बड़ा चम्मच
  3. चावल - 1 बड़ा चम्मच
  4. अलसी के बीज - 2 चम्मच
  5. गेहूं का आटा - 2 बड़ा चम्मच
  6. कसा हुआ सूखा नारियल - 1 बड़ा चम्मच
  7. गुड़ - 1 कप
  8. घी - 1 बड़ा चम्मच
  9. हरी इलायची - 2.

निर्देश

  1. एक कड़ाही में साबुत मूंग, चना दाल और अलसी के बीज डाले।
  2. धीमी आंच पर भून लें।
  3. फिर एक प्लेट में निकाल लें।
  4. उसी कढा़ही मे चावल डाले और भून लें।
  5. एक प्लेट में निकाल लें।
  6. अब कढा़ही मे आटा डाले और खूशबू आने तक धीमी आंच पर भून ले।
  7. एक प्लेट में निकाल लें।
  8. अब कसा नारियल डाल कर भून लें, फिर एक प्लेट में निकाल लें।
  9. अब भुनी दाल मे हरी इलायची डाले और पीस लें।
  10. चावल को भी पीस लें।
  11. कड़ाही में गुड़ डाले, 1/4 कप पानी डाले और पकाये।
  12. जब गुड़ पिघलने लगे तो उसमें घी और सूखा नारियल डाले, अच्छे से मिलाये।आंच धीमी रखें।
  13. अब पिसे दाल, चावल और आटा डाले, अच्छे से मिलाये औऱ गैस बंद कर दे।
  14. मिश्रण को हल्का ठंडा करें और हाथो पर घी लगा कर मिश्रण से लड्डू बना ले।
  15. रोज़ 1 लड्डू खायें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर