होम / रेसपीज़ / चिकन मसाला दरदरा पालक पनीर

Photo of Chikan masala dardara palak panir by Zulekha Bose at BetterButter
1132
1
0.0(0)
0

चिकन मसाला दरदरा पालक पनीर

Dec-08-2018
Zulekha Bose
0 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

चिकन मसाला दरदरा पालक पनीर रेसपी के बारे में

बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है एक बार खा कर देखिए बार बार खाने का मन करेगा इसका स्वाद इतना अनोखा है

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • भारतीय
  • स्टर फ्राई
  • ब्लेंडिंग
  • उबलना
  • ठंडा करना
  • सौटे
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. आधा किलो पालक
  2. 300 ग्राम पनीर
  3. 2 बड़े चम्मच तेल
  4. 1 बड़ा चम्मच मक्खन
  5. 1 प्याज बारीक कटी हुई
  6. 1 छोटी चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
  7. 3 टमाटर बारीक कटे
  8. 3 हरी मिर्च बारीक कटी
  9. 2 बडे चम्मच चिकन मसाला पाउडर
  10. स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
  11. 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  12. 1 छोटा चम्मच चाट मसाला पाउडर
  13. 1/2 नींबू का रस
  14. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. पालक को धोकर खौलते पानी में 3 मिनट के लिए उबाल (ब्लांच)ले
  2. पालक को छानकर पानी फेंके नहीं आप इस पानी को दाल में इस्तेमाल कर सकते हैं
  3. ठंडे पानी में डुबोकर पानी निष्कासित कर दे
  4. पालक के ठंडे उबले पत्ते और हरी मिर्च को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें
  5. टमाटर कद्दूकस कर ले या चॉपर में महीन चाॅप कर ले
  6. प्याज को भी चॉपर में महीन चाॅप कर ले
  7. एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल और एक बड़ा चम्मच मक्खन डालकर गर्म करें
  8. अब महीन कटी प्याज हल्का भूरा होने तक फ्राई करें फिर अदरक लहसुन पेस्ट डालकर कच्ची खुशबू जाने तक फ्राई कर ले
  9. अब टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक तेल कढ़ाई के किनारे में ना दिखने लगे
  10. सारे पाउडर मसाले डालकर लगातार कलछी चला कर मध्यम आंच मे फ्राई कर लें जब तक मसाले से तेल अलग ना दिखने लगे
  11. कटा हुआ पनीर डालकर 2 मिनट मध्यम आँच में पकाए ताकि सारे मसालों की खुशबू और स्वाद पनीर के अंदर तक चली जाए
  12. स्वादानुसार नमक और पिसी हुई पालक डाल कर दो से 3 मिनट तक ढक कर पका लें
  13. नींबू का रस डालकर गरमा गरम रोटियां ,फुल्का,नॉन,य चावल के साथ परोस सकते हैं

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर