होम / रेसपीज़ / गुलाब मोमो

Photo of Rose Momo by Sushama Samanta at BetterButter
1046
2
0.0(0)
0

गुलाब मोमो

Dec-09-2018
Sushama Samanta
45 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

गुलाब मोमो रेसपी के बारे में

कद्दू और टमाटर का प्युरी से मैंने इस मोमो को रंगाया है ।

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • सामान्य
  • भाप से पकाना
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. डो बनानें की सामग्री
  2. मेदा - एक कप
  3. नमक - दो चाय चम्मच
  4. तेल - एक चाय चम्मच
  5. रंग डालने की सामग्री
  6. कद्दू का प्यूरी - 1/4 कप
  7. टमाटर का प्यूरी - 1/4 कप
  8. भरावन की सामग्री
  9. हड्डी बिहीन चिकन का पेस्ट - 250 ग्राम
  10. नमक - एक चाय चम्मच
  11. बारीक कटा हुआ लहसुन - एक टेबल चम्मच
  12. उबला हुआ आलू - एक (घीसी हुई)
  13. घिसी हुई पत्ता गोभी - 1/4 कप
  14. घिसी हुई तरोई - 1/4 कप (ऑप्शनल)
  15. घिसी हुई गाजर - 1/4 कप
  16. बारीक कटा हुआ प्याज - 1/3 कप
  17. सोय सॉस - 1 टेबल चम्मच

निर्देश

  1. कद्दू को भाप से पका कर उसके प्यूरी बनाकर रखिए ।
  2. टमाटर को उबालकर बाहर का छिलका निकाल के उसका प्यूरी बनाकर रखिए ।
  3. आधा कप मैदा के साथ एक चाय चम्मच नमक मिला लीजिए ।
  4. उसमें कद्दू का प्यूरी मिलाकर एक मंड बना लीजिए । अगर जरुरत हुई तो थोड़ा सा पानी मिला सकते हो ।
  5. मंड के ऊपर आधा चाय चम्मच तेल लगाकर आधा घंटे के लिए ढककर रख दीजिए ।
  6. फिर से आधा कप मैदा के साथ एक चाय चम्मच नमक मिला लीजिए ।
  7. उसमें टमाटर का प्यूरी डालकर एक मंड बना लीजिए । अगर जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी मिला सकते हो ।
  8. ऊपर से आधा चाय चम्मच तेल लगाकर आधा घंटे के लिए ढककर रखिए ।
  9. भराई के लिए पहले बताया गया सब उपकरणों को एक साथ मिला लीजिए ।
  10. मंड से छोटा छोटा लेई काट कर रखिए ।
  11. मैदा लगाकर छोटा-छोटा रोटी जैसा बना लीजिए ।
  12. बीच में चिकन का भराई दीजिए ।
  13. अब दोनों साइड का मध्यम भाग एकसाथ जोड़ दीजिए ।
  14. अब डायने साइड का दोनों भाग एक साथ जोड़ दीजिए ।
  15. वायने साइड का दोनों हिस्सा एक साथ जोड़ दीजिए ।
  16. भाप में पकाने के लिए इसी तरीके से कुछ मोमो बनाकर टावेल से ढककर रखिए ।
  17. भाप में पकाने के लिए पानी को उबलने दीजिए ।
  18. जिस पात्र पर मोमो पकेगा उस पर थोड़ा सा तेल लगा कर चिकना कर दीजिए ।
  19. उच्च ताप मात्रा पर 20 मिनट के लिए ढककन लगाकर मोमो को भाप पर पकाईये ।
  20. तैयार हो गया हमारा गरमा गरम मोमो ।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर