होम / रेसपीज़ / खजूर केक

Photo of Khazoor cake by Neeru Goyal at BetterButter
423
3
0.0(0)
0

खजूर केक

Dec-18-2018
Neeru Goyal
20 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

खजूर केक रेसपी के बारे में

यह बिना चीनी की खजूर की मिठास के साथ बिना बेक केक है।

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • सामान्य
  • किट्टी पार्टीज
  • फ्यूज़न
  • भूनना
  • ब्लेंडिंग
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 200 ग्राम खजूर
  2. 4 बड़ी चम्मच नारियल का पाउडर
  3. 2 बड़ी चम्मच घी
  4. 4 बड़ी चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
  5. 1 कप बिस्कुट
  6. 1 बड़ी चम्मच कटे हुए काजू बादाम पिस्ता
  7. जाली कवर के लिए
  8. 2 बड़ी चम्मच मैदा
  9. 2 बड़ी चम्मच चावल का आटा
  10. 2 बड़ी चम्मच पिसी हुई शक्कर
  11. 1 चम्मच तेल

निर्देश

  1. खजूर को 15 मिनट के लिए 1/2 कप पानी में भिगो दें।
  2. बीज निकालकर पीस लें।
  3. अब एक कढ़ाई में घी गरम करें
  4. खजूर पेस्ट को 5 से 7 मिनट भून लें।
  5. इसमें आधा नारियल का पाउडर मिला लें।
  6. एक चिकनाई लगी ट्रे में 2 इंच मोटी परत जमाएं।
  7. बिस्किट को पीस ले।
  8. कंडेंस्ड मिल्क को 2 मिनट गरम करके उसमें नारियल का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  9. इसमें बिस्किट का चूरा मिला लें।
  10. अब इस मिश्रण की भी एक परत एक चिकनाई लगी ट्रे में जमा दे।
  11. ठंडा होने पर एक परत खजूर मिश्रण की फिर बिस्कुट मिश्रण की और फिर से खजूर की परत लगाएं।
  12. ऊपर वाली परत पर कटे हुए मेवों से सजाएं।
  13. मैदा और चावल के आटे को एक बर्तन में ले।
  14. एक चीले जैसा घोल बना लें।
  15. इसमें पिसी हुई शक्कर मिलाकर एक सॉस डिस्पेंसर में भरें।
  16. तवे पर तेल लगाएं।
  17. सॉस डिस्पेंसर से तवे पर जाली वाला चीला फैलाये।
  18. दोनों तरफ से सेके।
  19. अब इस जाली में खजूर केक को काटकर रखें और परोसें।
  20. इसको भो रखें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर