होम / रेसपीज़ / तिल के लड्डु

Photo of Til ke laddu by Pritam Mehta at BetterButter
1466
0
0.0(0)
0

तिल के लड्डु

Dec-21-2018
Pritam Mehta
5 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

तिल के लड्डु रेसपी के बारे में

तिल की तासीर गर्म होती है तो बनाइए सर्दियों में गरमा गर्म तासीर वाले तिल्ली के लड्डू बहुत ही आसान तरीके से

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • त्योहारी
  • राजस्थानी
  • साथ में परोसने के लिये
  • लो फैट

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 250 ग्राम तिल
  2. 100 ग्राम मूँगफली के दाने
  3. 150 ग्राम गुड़
  4. 1 चुटकी इलाइची पाउडर
  5. 1 छोटा चम्मच घी

निर्देश

  1. तिल को एक कढ़ाई में धीमी आंच पर 5 से 6 मिनट तक भुने और अलग रख दे
  2. अब एक कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म करें व गुड को पिघला दे 2 मिनट पकाएं ज्यादा नहीं पकाना है नहीं तो कड़क हो जाएगा
  3. अब गुड़ के मिश्रण में तिल, मूंगफली के दाने और इलायची पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले
  4. दो-तीन मिनट ठंडा होने के लिए रखे
  5. अब हाथ गिला करके मिश्रण के छोटे-छोटे लड्डू बना ले।
  6. ठंडे होने पर एयरटाइट जार में स्टोर कर सकते हैं

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर