होम / रेसपीज़ / बथुआ और आलू का परांठा

Photo of Bathua aur aalu ka paratha  by Keertika Tewatia at BetterButter
1668
1
0.0(0)
0

बथुआ और आलू का परांठा

Dec-25-2018
Keertika Tewatia
60 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

बथुआ और आलू का परांठा रेसपी के बारे में

सर्दी के मौसम मे खास कर हरी सब्जियाँ आती है जो खाने मे भी अच्छी लगती है और सेहत के लिए भी अच्छी होती है.. आलू का पराठा तोह सबको ही पसंद होता है जब आलू और बथुआ मिला कर पराठा बनाया जाये तोह स्वाद और सेहत दोनों का संगम हो जाता है

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • उत्तर भारतीय
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. आलू उबले हुए 6
  2. बथुआ 250 ग्राम
  3. हरी मिर्च बारीक़ कटी हुयी 2
  4. बारीक़ कटा हरा धनिया 2 चमच्च
  5. जीरा 1/2 चमच्च
  6. हींग चुटकी भर
  7. 1/2 चम्मच गरम मसाला
  8. नमक स्वादानुसार
  9. लाल मिर्च स्वादानुसार
  10. 1/4 चम्मच पीसी सौंफ (ऑप्शनल )
  11. 300 ग्राम गेंहू का आटा

निर्देश

  1. सब से पहले बथुए को साफ कर के धो ले 2-3 बार फिर उस को कुकर मे 1/4 कप पानी डाल कर 1 सीटी लगा कर उबाल ले.अभ ठंडा होने पर 1 हरी मिर्च के साथ पीस ले और गाड़ा पेस्ट बना ले |
  2. अभी परत मे आटा ले उस आटे मे नमक, बथुए का मिक्सचर डालें थोड़ा थोड़ा और जरुरत पड़ने पर पानी डालकर आटा लगा ले |
  3. आटा लगा कर थोड़ी देर उसको ढक कर सेट होने के लिए रखें
  4. आलू को ठंडा कर के छीलकर मस्ष कर ले उस मे नमक स्वाद के अनुसार डालें, हरा धनिया, हरी मिर्च, हींग, सौफ, गरम मसाला लाल मिर्च डाल कर मिला ले
  5. आलू मे सब सामग्री मिला कर रखे
  6. अब आटे से एक छोटी बाल के जैसे लोई तोड़ेंगे
  7. उस पर थोड़ा सुखा आटा लगा कर बेल ले
  8. अभी उस मे आलू का मिक्सचर डालें
  9. और उस को बंद कर दें
  10. अभी थोड़ा सुखा आटा लगा कर हलके हाथ से बेले
  11. अभी गरम तवा पर दोनों तरफ से घी या तेल लगा कर अच्छे से सेक लें ।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर