होम / रेसपीज़ / रसमलाई

Photo of Rasmalai by Nirupama Mohanty at BetterButter
935
1
0.0(0)
0

रसमलाई

Jan-23-2019
Nirupama Mohanty
30 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रसमलाई रेसपी के बारे में

मुझे मीठा बहुत ही पसंद है , इसलिए मेरी माँ हमेसा मिठाई में कुछ न कुछ बनाती थी , मेरी माँ की बनाई हुई मेरी पसंदिता रैसिपी रसमलाई मेरी किचन से

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • उड़ीसा
  • धीमी आंच पर उबालना
  • उबलना
  • ठंडा करना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. रसमलाई के गोले या बॉल्स के लिए .........
  2. 1 लीटर दूध
  3. 2 से 3 चम्मच लिम्बू के रस
  4. 2 से 3 कप पानी
  5. रस के लिए ............
  6. 1/2 लीटर दूध
  7. 1/4 कप चीनी
  8. 1/2 कप पिस्ता ओर काजू
  9. 1/2 चम्मच इलाइची पाउडर
  10. चसिन के लिए .........
  11. 1 कप चीनी
  12. 1 कप पानी
  13. 1 इलाइची

निर्देश

  1. पहले एक बर्तन में दूध को उबाले
  2. जैसे ही उबाल आए गैस बंद करे
  3. लिम्बू का रस मिलाके छेना तैयार करे
  4. अब छेना को किसी भी छनि से या सफेद कपड़ो से छान के पानी डाले ताकि लिम्बू का खट्टा पन निकल जाए
  5. अब अछेसे पानीको निचोड़ लें ताकि सारे पानी निकल जाए
  6. इन बिज रस बनाले
  7. एक बर्तन में दूध गरम करे , जैसे ही उबाल आए गैस को धीमा करले
  8. चीनी , इलाइची पाउडर , काजू ओर पिस्ता की छोटे छोटे टुकड़े डाल कर मिलाए
  9. बीज बीज में मिलाते रहे ताकि दूध लगना जाए
  10. ऐसे ही दूध गाढ़ा होने तक पकाए
  11. अब चसिनी का तैयार करे
  12. एक बर्तन में पानी और चीनी को मिलाके गैस में बसाए
  13. जैसे ही उबाल आए गैस को धीमी करले
  14. 1 इलाची डाले
  15. हमे चसिनी का कोई भी तार नही बनानी है बस उबालना है
  16. इन बीज छेना की गोले बनाले
  17. छेना को अपने हातोकि निचले हिस्से से अछेसे मशल ले ताकि छेना पूरी तरह नरम हो जाए
  18. अब छेना की छोटे छोटे गोले बना ले या आपकी मनचाहे आकर में बनाए
  19. छेना की गोले को चसिन में डाले ओर धिमी आंच से 15 मिनट्स तक पकाएं
  20. एक लिड जरूर कवर करे
  21. 15 मिनट्स के बाद छेना की गोले फुल्के बड़े बड़े हो जाएंगे
  22. अब गोले को एक बाउल में निकाल ले
  23. इन बीज रस भी तैयार हो जाएंगे
  24. गैस बंद करके छेना की गोले को रस में डाले
  25. थोड़ा ठंडा होने दे फिर फ्रिज में रखे
  26. ठंडा होने पर ठंडे ठंडे परोसे
  27. आप चाहे तो ऊपर थोड़ा काजू और पिस्ता की टुकड़े भी डाल सकते है

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर