होम / रेसपीज़ / बनाना स्ट्राबेरी ब्लूबेरी ब्रेड लोफ

Photo of Banana Strawberry Blueberry Bread Loaf by Aparajita Dutta at BetterButter
851
0
0.0(0)
0

बनाना स्ट्राबेरी ब्लूबेरी ब्रेड लोफ

Feb-05-2019
Aparajita Dutta
10 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

बनाना स्ट्राबेरी ब्लूबेरी ब्रेड लोफ रेसपी के बारे में

ये ब्रेड एक बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक है। नास्ते में खाया जाता है। इसमें तीनों फल है और ब्रेड मैदा और आटा मिलाके बनाया जाता है। इस ब्रेड की एक दो टुकड़ा और एक गिलास दूध से एक परिपूर्ण आहार बनता है।

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • यूरोपियन
  • बेकिंग
  • ठंडा करना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हाई फाइबर

सामग्री सर्विंग: 8

  1. मैदा 100 ग्राम
  2. आटा 30 ग्राम
  3. चीनी 1 कप दानेदार फिर पाउडर बनाया हुआ
  4. बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच
  5. तेल/मक्खन 1/4 कप
  6. दूध 1/4 कप
  7. स्ट्राबेरी एसेंस 1 छोटा चम्मच
  8. अंडा 2
  9. स्ट्राबेरी 1/2 कप
  10. ब्लू बेरी 1/2 कप

निर्देश

  1. ओवन को 180 सेल्शियस में 10 मिनट गरम कीजिए।
  2. अंडे को इलेक्टिक बीटर से फेंट लीजिए।
  3. अब इसमें केला हाथ से नरम करके डाल दीजिए।
  4. चीनी और एसेंस डाल के फिरसे फेंट लीजिए जबतक सब अच्छे से मिल न जाए।
  5. स्ट्राबेरी ब्लू बेरी बारीक काट लीजिए।
  6. अब आटा, मैदा, बेकिंग पाउडर तीन चार बार छान लीजिए।
  7. इस मैदे की मिश्रण को अंडे की मिश्रण में धीरे धीरे मिलाइए।
  8. अब इसमें कटे हुए फ्रूट्स डाल दीजिए।
  9. अच्छे से मिला लीजिए।
  10. अब एक लोफ टिन में बटर पेपर लगाइए।
  11. इसमें मिश्रण डाल दीजिए।
  12. अब इसे बेक होने के लिए ओवन में डालिए।
  13. 20 मिनट बाद कुछ और फ्रूट्स ऊपर से लगा दीजिए।
  14. एक टूथपिक साफ निकल आये तो आपका ब्रेड तैयार है।
  15. मेरा 40 मिनट में बन गया। सब ओवन के गरमाहट अलग होते है तो 30 मिनट बाद से इस पर नज़र रखना ज़रूरी है।
  16. ब्रेड ठंडा होने के बाद काटिए और इस हेल्थी और टेस्टी ब्रेड का आनंद लीजिए।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर