होम / रेसपीज़ / भरवा बेसन के पराठे

Photo of Besan ke parathe by Sakshi Goswami at BetterButter
671
1
0.0(0)
0

भरवा बेसन के पराठे

Feb-06-2019
Sakshi Goswami
10 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

भरवा बेसन के पराठे रेसपी के बारे में

ये बहुत ही पारंपरिक नाश्ता है जो मेरे बचपन से मेरी माँ बनाती आ रही है और हमे टिफिन मे भी देती थी।जब भी भूख लगती हाजिर हो जाते थे हमारे सामने ये बेसन के पराठे।आप भी बनाइये ये पराठे और खो जाइये इसके लाजवाब स्वाद में।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • शैलो फ्राई
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. १/२ कप बेसन
  2. १ कप गेहू का आटा
  3. दूध आटा गूँथने हेतु
  4. नमक स्वाद अनुसार
  5. १/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  6. १/२ चम्मच धनिया पाउडर
  7. १/४ चम्मच जीरा
  8. १/२ चम्मच हींग
  9. ३ चम्मच तेल भरावन के लिए
  10. तेल या घी परांठा सेकने हेतु

निर्देश

  1. सबसे पहले गेहू का आटा ले और दूध की सहायता से गूंथ लें।
  2. अब आटे को ढक कर रख दे।
  3. अब बेसन में सभी मसाले डाल कर व तेल डाल कर भरावन तैयार कर ले।
  4. अब आप आटे की लोई ले।
  5. थोड़ा सा बेल कर इसमे भरावन रखे।
  6. अब इसे बंद कर दे और ऊपर का अतिरिक्त आटा हटा दे।
  7. अब इसे हल्के हाथ से बेल लें और गरम तवे पर घी या तेल की मदद से सेक ले।
  8. तैयार है आपका बेसन का पराठा।
  9. आप अचार,टमाटर की सॉस, या दही के साथ इसे गरम गरम खाये।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर