होम / रेसपीज़ / बनाना बन्स

Photo of Banana bans by Archana Sharma Nirahu at BetterButter
759
0
0.0(0)
0

बनाना बन्स

Feb-26-2019
Archana Sharma Nirahu
480 मिनट
तैयारी का समय
8 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

बनाना बन्स रेसपी के बारे में

यह मैंगलोर, गोवा और दक्षिण भारत के प्रसिद्ध पारंपरिक नाश्तों में से एक हैं

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • कर्नाटक
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. दो छोटे पके हुए केले
  2. डेढ़ कप मैदा
  3. दो चम्मच दही
  4. आधा कप शक्कर
  5. आधा चम्मच नमक
  6. एक चुटकी खाने का सोडा
  7. एक छोटी चम्मच साबुत जीरा
  8. दो चम्मच तेल
  9. आधा कप पानी (आवश्यकतानुसार )
  10. तलने के लिए तेल

निर्देश

  1. एक बाउल मे केला अच्छी तरह से मसल लिजिए
  2. उसमें शक्कर, नमक, सोडा,दही , जीरा और बटर डालकर मिला लिजिए
  3. धीरे धीरे इसमें मैदा डालकर मुलायम सा आटा गूंध लिजिए, और उपर से थोडा बटर का हाथ लगा कर आटे को 5-6 घंटे के लिए ढककर रख दिजिए
  4. 5-6 घंटे में आटा थोडा फूल जाता है और उसमें जाली आ जाती है
  5. अब कढाई में तेल गर्म करें
  6. आटे को अच्छी तरह से मसल लिजिए
  7. आटे की छोटी छोटी लोइयां बना लिजिए
  8. सभी लोइयो को गोलाकार और थोड़ी मोटी पूरी के समान बेल लिजिए
  9. प्रत्येक पूरी को मीडियम ऑच पर अच्छा कलर आने तक तलकर उतार लिजिए
  10. स्वादिष्ट बनाना बन्स तैयार है, इसे चाय या काॅफी के साथ या फिर अपनी पसंदीदा चटनी के लिए सर्व कीजिए

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर