होम / रेसपीज़ / राजस्थानी खीच ,मूली पत्ते की सब्जी और गुलराब

Photo of Rajasthani khich by Nandini Maheshwari at BetterButter
3818
2
0.0(0)
0

राजस्थानी खीच ,मूली पत्ते की सब्जी और गुलराब

Mar-29-2019
Nandini Maheshwari
15 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

राजस्थानी खीच ,मूली पत्ते की सब्जी और गुलराब रेसपी के बारे में

ये राजस्थान का बहुत ही प्रसिद्ध भोजन है, ये पुरी थाली होती है, खाने में बेहद स्वादिष्ट और बनाने में भी आसान,ये ज्यादातर सर्दियों में ही बनाया जाता है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • राजस्थानी
  • धीमी आंच पर उबालना
  • भूनना
  • उबलना
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. खीच...
  2. 1/2 कप बाजरे का दलिया
  3. 1/4 कप चावल
  4. 1/4 कप मूंग छिलका दाल
  5. स्वादानुसार नमक
  6. घी
  7. मूली पत्ते की सब्जी..
  8. 2 कप मूली के धुले कटे हुए पत्ते
  9. 1 कप धुला कटा हुआ पालक
  10. 6 चम्मच तेल
  11. 1/2 चम्मच जीरा
  12. 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन हरी मिर्च की पेस्ट
  13. 2 टमाटर की पेस्ट
  14. 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  15. 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  16. 2 चम्मच धनिया पाउडर
  17. स्वादानुसार नमक
  18. गुलराब...
  19. 1/4 कप गेहू का आटा
  20. 1/2 कप कदूकस किया हुआ गुड़
  21. 2 बड़े चम्मच घी

निर्देश

  1. खीच..
  2. कुकर में 1/2 लीटर पानी गर्म करें उसमे बाजरे का दलिया, भीगे हुए चावल, मूंग दाल डाले।
  3. स्वादानुसार नमक मिलाये।और उबलने दे।
  4. फिर ढक्कन लगा कर 4-5 सिटी लगाये।
  5. फिर खोल कर चम्मच से अच्छे से घोट ले,घी डाले।
  6. खीच तैयार है।
  7. मूली पत्ते की सब्जी...
  8. कड़ाही में तेल डाले, जीरा डालें।
  9. अदरक लहसुन की पेस्ट डाल दें और मूली और पालक के पत्ते डाले और ढक कर 5-7 मिनट पकाये।
  10. फिर सारे मसाले ,नमक टमाटर की पेस्ट डाले और ढक कर 5 मिनट पकाये।
  11. मूली पत्ते की सब्जी तैयार है।
  12. गुलराब...
  13. गुड़ में 1 कप पानी डाल कर गैस पर गरम करे, गुड़ पिगल जाए तब उतार कर छान लें।
  14. पैन में घी डाले और आटा डाले, इसको धीमे आँच पर सेके।
  15. आटा भून जाये, खुश्बू आने लगे तब इसमे गुड़ का पानी डाले और अच्छे से मिक्स करें।
  16. गाठे नही रहनी चाहिये, मीठी गुलराब तैयार है।
  17. थाली में खीच डाले उस पर घी डाले मूली पत्ते की सब्जी डाले, गुलराब, दही, गुड़ ,कटे प्याज़ हरी मिर्च,कटी मूली के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर