होम / रेसपीज़ / मीठे फ्रेंच टोस्ट

Photo of Sweet French Toast by Neelam Barot at BetterButter
685
2
0.0(0)
0

मीठे फ्रेंच टोस्ट

Apr-10-2017
Neelam Barot
15 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मीठे फ्रेंच टोस्ट रेसपी के बारे में

बिना अंडे के स्वादिष्ट क्रिस्पी मीठे टोस्ट, ये एक फ्रेंच रेसिपी है जिसे नाश्ते में उपयोग करते है, बच्चो के लिए ये एक बढ़िया टिफ़िन रेसिपी है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • ब्रिटिश
  • शैलो फ्राई
  • धीमी आंच पर उबालना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 2

  1. ब्रेड ८
  2. दूध ३ कप
  3. वनीला कस्टर्ड पाउडर १-१/२ बड़ा चम्मच
  4. चीनी ४ बड़े चम्मच
  5. घी २ बड़े चम्मच
  6. बादाम की कतरन ७-8
  7. चॉकलेट सॉस २ बड़े चम्मच
  8. दालचीनी का पाउडर १/४ छोटी चम्मच
  9. पिसी हुई चीनी १ छोटा चम्मच (छिड़कने के लिए)

निर्देश

  1. एक पतीली ले उसमे दूध को गर्म करे साधारण सा।
  2. कस्टर्ड पावडर को २ चम्मच दूध में मिला के घोल बनाले।
  3. उसमे चीनी डाले और कस्टर्ड पाउडर का घोल डाले ,और गैस को धीमी आँच पर चलते रहे।
  4. दूध गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद करले, और दूध ठंडा होने दे।
  5. अब दूध को एक प्लेट में ले ले।
  6. अब नॉनस्टिक तवा को गर्म होने के लिए रख दे।
  7. ब्रेड ,घी और दूध को तैयार रखे।
  8. तवा गर्म हो जाए तो हल्का सा घी डाले।
  9. अब ब्रेड की एक स्लाइस ले और फिर प्लेट के दूध में डुबोए।
  10. अब उसे पलटा के दूसरी ओर डुबोएं।
  11. ये विधि फटाफट करे, नहीं तो ब्रेड टूट जाएगा।
  12. अब ब्रेड को नॉनस्टिक तवे पे रखे।
  13. ब्रेड की स्लाइस को सुनहरा होने दे फिर धीरे से ब्रेड को पलटा ले।
  14. जरुरत हो तो हल्का सा घी डाले, और दोनों ही तरफ से सुनहरा सा सेक ले।
  15. ब्रेड की स्लाइस को थोड़ा क्रिस्पी होने तक सेके।
  16. इसी प्रकार सारे ब्रेड के टोस्ट बनाले।
  17. टोस्ट को बीच से काट ले।
  18. अब टोस्ट के उपर दालचीनी का पाउडर ,पिसी हुई चीनी, बादाम की कतरन और चॉकलेट सॉस डाले और परोसे।
  19. क्रिस्पी मीठे-मीठे फ्रेंच टोस्ट तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर