होम / रेसपीज़ / ज़रदा लड्डू

Photo of Jarda laddu by Zeenath Amaanullah  at BetterButter
1316
10
0.0(0)
0

ज़रदा लड्डू

Apr-25-2017
Zeenath Amaanullah
20 मिनट
तैयारी का समय
12 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

ज़रदा लड्डू रेसपी के बारे में

एक भारतीय प्रसिद्ध मिठाई जो त्योहार पर बनायी जाती है, अब लड्डू के रूप मे।

रेसपी टैग

  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • भारतीय
  • शैलो फ्राई
  • पैन फ्राई
  • उबलना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 5

  1. बासमती चावल दो कप
  2. लौंग चार
  3. हरी इलायची चार
  4. कन्डेंस मिल्क एक टिन
  5. मिक्स ड्राई फ्रूट बारीक कटे हुए एक कप
  6. घी, तीन बडे चम्मच
  7. केसर के धागे चार
  8. रंग पीला एक चुटकी
  9. रंग लाल एक चुटकी
  10. सूखा नारियल पाउडर आधा कप

निर्देश

  1. चावल को पका लें।
  2. ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा नही उबालना है।
  3. एक पैन मे घी गर्म करें, लौंग और इलायची डालें।
  4. अब कंडेन्स्ड मिल्क डालें।
  5. फिर दोनों रंग डालें।
  6. ड्राई फ्रूट डाल लें।
  7. आखिर मे चावल डालें।
  8. साथ ही केसर डाल लें।
  9. अच्छे से मिला लें, और बस धीमी आँच पर दस मिनट पकने दें।
  10. जब ज़रदा थोडा ठंडा हो जाए, दोनों हाथों से अच्छे से दबाते हुए लड्डु बना लें।
  11. सूखे नारियल पाउडर मे लपेट लें।
  12. ठंडा या गर्म परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर