होम / रेसपीज़ / Coffee ke swad wala chhena peda

Photo of Coffee ke swad wala chhena peda by Lion Garima at BetterButter
1974
8
0.0(1)
0

Coffee ke swad wala chhena peda

Apr-28-2017
Lion Garima
5 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
7 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Coffee ke swad wala chhena peda रेसपी के बारे में

एकदम नया और अलग स्वाद का पेड़ा

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • उत्तर प्रदेश
  • भूनना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 7

  1. दूध 1 किलो
  2. सिरका या नीबू का रस 1 बड़ा चम्मच
  3. चीनी पाउडर 1 कप
  4. नारियल बुरादा या पाउडर 1/2 कप
  5. कॉफ़ी पाउडर 1 टीस्पून
  6. दूध 1 छोटा चम्मच
  7. बारीक कटा पिस्ता सजाने के लिए

निर्देश

  1. सबसे पहले पेड़ा बनाने के लिए हमे दूध से छेना बनाने की जरूरत होंगी।
  2. दूध को गर्म करने रखे।
  3. दूध में उबाल आते ही नींबू का रस या सिरका डालकर गैस बंद कर दें।
  4. दूध को लगातार चलाते रहे, जब तक कि छेना और पानी अलग न हो जाए।
  5. छेना अलग हो जाये तो किसी सूती कपड़े में छेना छान लें, पानी को अलग कर दें।
  6. छेने में 3 से 4 गिलास ठंडा पानी डाल कर धो ले, जिससे छेने की खटास निकल जाए।
  7. छेने की पोटली को अच्छे से निचोड़ दें, जिससे अतिरिक्त पानी निकल जाए।
  8. छेने को किसी थाली में निकाल ले और हाथ से लगातार मसले।
  9. छेना मसल मसल कर एकदम चिकना कर लें, जब तक कि हाथो में तेल ना आ जाए ।
  10. छेने में चीनी पाउडर मिला लें।
  11. नाॅनस्टिक पैन में धीमी आंच पर छेना, चीनी का मिश्रण डालकर लगातार चलाएँ ।
  12. पहले तो ये मिश्रण गीला रहेगा पर धीरे धीरे 8 से 10 मिनट में मिश्रण गाढा होने लगेगा।
  13. जब मिश्रण गाढा हो जाये तब इसमें नारियल बुरादा डालें।
  14. अच्छे से मिलाएँ और चलाते रहे।
  15. मिश्रण और गाढा दिखने लगेगा, पेड़ा बनाने के लिए छेना तैयार है।
  16. छेने को ठंडा होने दें।
  17. एक कटोरी में कॉफ़ी लें।
  18. 1 छोटा चम्मच दूध डालकर अच्छे से मिलाएं।
  19. इस कॉफी को छेने में डालें।
  20. अच्छे से मिलाएं।
  21. छेना पूरी तरह ठंडा हो जाए, तो हाथ मे 1 बड़ा चम्मच मिश्रण लेकर पेड़े का आकार दें।
  22. इसी तरह सारे पेड़े तैयार कर लें।
  23. पेड़े का साँचा हो तो उसमें दबाये और कटी पिस्ता से सजाकर ठंडा करे और परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Shashi Bhargava
May-02-2017
Shashi Bhargava   May-02-2017

Looks stunning!

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर