होम / रेसपीज़ / Eggless choclate cake with condensed milk frosting

Photo of Eggless choclate cake with condensed milk frosting by Jaya Rajesh at BetterButter
709
6
0.0(1)
0

Eggless choclate cake with condensed milk frosting

Jun-29-2017
Jaya Rajesh
30 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • अमेरिकी
  • विस्किंग
  • बेकिंग
  • जमाना (ठंडा)
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 10

  1. केक के लिए
  2. 1 1/2 कप मैदा
  3. 1 कप चीनी
  4. 1/2 कप कोकोआ पाउडर
  5. 1/4 छोटी चम्मच नमक
  6. 1/2 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
  7. 1/2 कप गाढ़ा दही
  8. 1/4 कप दूध
  9. 1/2 कप रिफाइंड तेल
  10. 1 बड़ी चम्मच न्यूटेला हेज़लनट स्प्रेड
  11. चासनी बनाने के लिए
  12. 50 ग्राम चीनी
  13. 50 मीलीलीटर पानी
  14. 1/2 छोटी चम्मच वनीला एसेंस
  15. कंडेंस्ड मिल्क फ्रॉस्टिंग बनाने के लिए
  16. 200 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
  17. 250 ग्राम व्हिपड क्रीम
  18. 50 ग्राम कोको पाउडर
  19. चोकोलेट गनाचे के लिए
  20. 1 1/2 कप ताजी मलाई
  21. 1 1/3 कप कतई हुई 70% डार्क चोकोलेट
  22. 1 बड़ी चम्मच मखन

निर्देश

  1. सबसे पहले हम केक बनाएंगे।
  2. केक बनाने से पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्शियस में 10 मिनट के लिए गर्म कर लेंगे।
  3. एक बर्तन में कोको पाउडर और मैदे को 3-4 बार अच्छी तरह से छान लेंगें।
  4. अब दही के साथ तेल और बेकिंग पाउडर मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ देंगे , ताकि उसमे बुलबुले आ जाएं।
  5. जब दही के मिश्रण में बुलबुले आजाएं तब उससे मैदे और कोको पाउडर के साथ मिलाएं।
  6. अब इसमें चीनी दाल कर चीनी घुल जाने तक मिलाये।
  7. जब चीनी घुल जाए तब दूध डाल कर अच्छी तरह से मिला ले।
  8. अब इस मिश्रण को चिकने किये हुए 8 इंच के केक टिन में निकाले और 20-25 मिनट के लिए पकाएं।
  9. अब हम चाशनी के लिए पानी और चीनी को पका लेंगे , और जब वह ठंडा हो जाये तब उसमें वनीला एसेंस मिला लेंगे।
  10. कंडेंस्ड मिल्क फ्रॉस्टिंग के लिए क्रीम कोको पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क को तब तक फेंटेंगे , जब तक वह गाढ़ी न हो जाये
  11. गनाचे के लिए क्रीम को हल्का उबाल लेंगे और उसमें मक्खन और चोकोलेट डालकर मिला लेंगे।
  12. अब पके हुए केक को ठंडा करने के बाद उसे बीच में से दो हिस्सों में बांट लेंगे।
  13. केक दोनों हिस्सो में चासनी लगा लेंगे।
  14. अब एक हिस्से में कंडेंस्ड मिल्क फ्रॉस्टिंग डाल कर फैला लेंगे।
  15. इसके ऊपर केक का दूसरा हिस्सा लगा लेंगे।
  16. इससे थोड़ी देर तक फ्रिज में रख देंगे।
  17. अब फ्रिज से निकाल कर ऊपर से गनाचे डालेंगे।
  18. इससे सेट होंने के लिए फ्रिज में दोबारा रख लेंगे।
  19. सेट होने के बाद अपनी इच्छा अनुसार इससे सजा लें , और काट के परोंसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Sunaina Saxena
Jun-30-2017
Sunaina Saxena   Jun-30-2017

looks great!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर