होम / रेसपीज़ / पालक उत्तपम पुदिना चटनी के साथ

Photo of Spinach Uttapam with Mint chutney by Mehak Joshi at BetterButter
4463
275
4.6(0)
0

पालक उत्तपम पुदिना चटनी के साथ

Dec-09-2015
Mehak Joshi
30 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • तमिल नाडू
  • भूनना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हाई फाइबर

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 8 ब्रेड स्लाइस(कोई भी प्रकार)
  2. 4 बड़ा चम्मच सूजी(रवा)
  3. 4 बड़ा चम्मच ओट्स पावडर
  4. 1 बड़ चम्मच मैदा
  5. 1 कप कच्चे पालक की प्यूरी(दरदरी)
  6. 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
  7. आधा प्याज बारिक कटा हुआ
  8. आधा टमाटर बारिक कटा हुआ
  9. 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
  10. पुदिना चटनी के लिए: 1 छोटा प्याज
  11. 1 छोटा टमाटर
  12. 1 इंच अदरक
  13. 4 लहसुन लौंग
  14. 2 कप ताजा पुदिना पत्ता
  15. 2 हरी मिर्च
  16. 1 छोटा चम्मच चीनी
  17. 1 छोटा चम्मच अमचूर पावडर(अगर चाहें तो)
  18. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. पुदिना चटनी बनाने के लिए इसके लिए बताई गई सारी सामग्रियां एक साथ मिलाकर दरदरा पीस लें और इसमें स्वादानुसार नमक मिलाकर बगल रख लें।
  2. उत्तपम बनाने के लिए ब्रेड के बड़े-बड़े गोलाकार टुकड़े काट लें। बगल के कड़क कोने ना लें।
  3. ओट्स पावडर बनाने के लिए ओट्स को एक गर्म पैन में सूखा भुनें और ठंडे हो जाने पर पीस लें। इसे हवा बंद डिब्बे में रखें। एक बड़ा कटोरा लें उसमें सूजी, ओट्स पावडर, पालक प्यूरी और नमक अच्छे से मिला लें।
  4. इस मिश्रण का गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अगर कड़क लगे तो 1 बड़ा चम्मच पानी या दही मिलाएं।
  5. अब एक पैन गर्म करें और कुछ तेल की बूंदें छिड़कें। इसे धीमी आंच पर ही रखें।
  6. ब्रेड के एक गोलाकार टुकड़े पर 1 बड़ा चम्मच हरा मिश्रण फैलाएं। इसके ऊपर थोड़ा प्याज और टमाटर छिड़कें। फिर इसे ऐसे ही पैन में रखें।
  7. जब ब्रेड नीचे से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो स्पैटुला की मदद से ध्यान से इसे पलटें और थोड़े समय के लिए हरा मिश्रण पक जाने तक पकाएं।
  8. ये पैन में चिपके ना इसलिए थोड़ा जैतुन तेल डाल सकते हैं। बाकि के ब्रेड के गोलों को भी ऐसे ही बनाएं और फिर इन्हें हरा धनिया से सजाएं।
  9. गर्मागर्म परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर