होम / रेसपीज़ / Dabeli vada chat

Photo of Dabeli vada chat by Dharmistha Kholiya at BetterButter
1739
14
0.0(2)
0

Dabeli vada chat

Nov-06-2017
Dharmistha Kholiya
20 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • किट्टी पार्टीज
  • राजस्थानी
  • तलना
  • स्टार्टर

सामग्री सर्विंग: 8

  1. वडा की सामग्री
  2. 400 ग्राम आलू( उबले हुए और कद्दूकस किए हुए)
  3. 1/४ कप कच्छी दाबेली मसाला ( गीला)
  4. 1/४ कप खजूर इमली की चटनी
  5. नमक स्वादानुसार
  6. 1 टेबलस्पून तेल
  7. बेसन घोल की सामग्री
  8. 200 ग्राम बेसन
  9. 1 चुटकी सोडा
  10. नमक स्वादानुसार
  11. 1/2 गिलास पानी
  12. तलने के लिए तेल
  13. खजूर इमली की चटनी की सामग्री
  14. 150 ग्राम खजूर
  15. 1 कप गुड़
  16. 1 टेबलस्पून इमली
  17. 1 गिलास पानी
  18. इसके अलावा चाहिए
  19. 1/4 कप बारीक कटे हुए प्याज़
  20. 1/2 कप अनार दाना
  21. 2 टेबलस्पून कद्दुकस किया हुआ सूखा नारियल
  22. 1/2 कप मसाला सिंग
  23. 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ धनिया
  24. 1 कप बारीक सेव

निर्देश

  1. सबसे पहले खजूर इमली की चटनी बनाने के लिए खजूर में से बीज निकालकर धो लिजिए और चटनी की सामग्री में बताई गई सभी सामग्री को कुकर में एकत्र करके 2 विस्सल होने तक पकाकर गैस बंद करे।
  2. संपूर्ण ठंडा होने के बाद मिक्सर में पीसकर छान लिजिए। खजूर इमली की चटनी तैयार है।
  3. अब एक कड़ाई में तेल गर्म करके दाबेली मसाला और चटनी डालकर भून लिजिए।
  4. तेल छूटने तक मध्यम आंच पर चलाते हुए पका लिजिए।
  5. अब कद्दूकस किये हुए आलू मिलाकर मैश करें।
  6. दाबेली मसाला और चटनी आलू के साथ अच्छे से मिलने तक मिलाकर गैस बंद करें। दाबेली वड़ा मिश्रण तैयार है ।इसे ठंडा होने के लिए बाजू पर रखे।
  7. अब बेसन घोल की सभी सामग्री को मिलाकर न गाढ़ा ना पतला घोल बना लिजिए।
  8. अब दाबेली वड़ा मिश्रण के छोटे छोटे गोले बना लिजिए।
  9. अब एक कड़ाई में तेल गर्म करके गोलों को बेसन घोल में डुबोकर मध्यम आंच पर तल लिजिए।
  10. अब तैयार किए हुए वड़ा को दो भाग में काट लिजिए।
  11. अब खजूर इमली की चटनी डाले।
  12. अब प्याज, बारीक सेव, अनार दाना, मसाला सिंग, नारियाल, धनिया पत्ती डालें।
  13. तैयार है दाबेली वड़ा चाट।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Vijaya Chaudhary
Dec-05-2017
Vijaya Chaudhary   Dec-05-2017

दाबेली मसाला कैसे बनता है

Amrisha Vohra
Nov-08-2017
Amrisha Vohra   Nov-08-2017

Bahut hi lajawaab.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर