Photo of Jaipuri poha by Shital Sharma at BetterButter
2276
11
0.0(2)
0

Jaipuri poha

Nov-10-2017
Shital Sharma
5 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • महाराष्ट्र
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. २ कप मोटा पोहा
  2. १ प्याज
  3. १/२ छोटा चम्मच राई
  4. १/२ छोटा चम्मच सौंफ
  5. १/४ छोटा चम्मच पीसा अदरक
  6. ४,५ कढी पत्ता
  7. १ बडा चम्मच तेल
  8. ३,४ बारीक कटी हरी मिर्च
  9. १/४ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  10. १ चुटकी लाल मिर्च पाउडर
  11. १/४ कप फल्लीदानें
  12. हरा धनिया पत्ती
  13. नमक स्वादानुसार
  14. १ नींबूं का रस या अमचूर पाउडर
  15. २ छोटा चम्मच चीनी
  16. पोहे के उपर डालनें के लिऐ
  17. १ कप तीखी सेव
  18. १ कप बारीक पीली सेव
  19. १ बड़ा टमाटर बारीक कटा
  20. २,३ हरी मिर्च बारीक कटी
  21. १ प्याज बारीक कटा
  22. थोडा नींबू का रस

निर्देश

  1. पोहे को पानी से अच्छेसे धोकर ५ मिनट कें लिऐ भीगने रख दे।
  2. पैन में तेल डालकर गरम करें , राई, सौंफ डाले।बादमें बारीक कटा प्याज, अदरक का पेस्ट, कढी पत्ता, दाने डालकर सेकें।
  3. हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डाले।
  4. भीगे पोहा में हरा धनिया पत्ती, चीनी, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक दालकर मिक्स करे।
  5. फिर पैन में पोहा डालकर अच्छे से मिक्स करे।
  6. २ ,३ मिनिट पोहा ढक दे ताकी वो अच्छे से पककर थोडा फूल जाए।
  7. इस तरह पोहा तैयार है।
  8. अब पोहा के उपर दोनों सेव, बारीक कटा टमाटर, बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च डालें।थोडा नींबूं का रस, हरा धनिया डालकर सर्व करे।
  9. गरमागरम जयपूरी पोहा तैयार है।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Karuna Murarka
Dec-08-2017
Karuna Murarka   Dec-08-2017

Neha Dhingra
Nov-13-2017
Neha Dhingra   Nov-13-2017

Quick and easy to prepare.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर