Photo of Pohe ki khir by Anjali Valecha at BetterButter
779
4
0.0(1)
0

Pohe ki khir

Dec-22-2017
Anjali Valecha
5 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Pohe ki khir रेसपी के बारे में

गोवा की परंपरागत मिठाई जो दिवाली पर खासकर बनाई जाती है |

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • दिवाली
  • गोवा
  • धीमी आंच पर उबालना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. १ कप पोहा
  2. १/२ लीटर दूध
  3. १/२ कप गुड़
  4. १ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  5. १ बड़ा चम्मच घी
  6. २ बड़े चम्मच किशमिश
  7. २ बड़े चम्मच काजू

निर्देश

  1. एक छलनी में पोहा डाल कर अच्छे से धो लें|
  2. गुड़ को किस कर रख लें |
  3. एक पैन में घी गरम कर लें |
  4. काजू और किशमिश को हल्का सुनहरा कर के अलग रख लें |
  5. अब इसी पैन में पोहा डाल लें |
  6. साथ में दूध डाल कर उबाल लें |
  7. आँच धीमी कर लें और ५-१० मिनट चला लें |
  8. पोहा गलने पर इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें |
  9. २-३ मिनट रूक कर गुड़ डाल दें |
  10. गुड़ के पिघलने तक अच्छे से मिला लें |
  11. काजू और किशमिश से सजाकर गर्म या ठंडा परोसें |

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ruchi Gaur
Dec-29-2017
Ruchi Gaur   Dec-29-2017

Bahut hi swadisht.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर