होम / रेसपीज़ / Meve se bhare makhana pede

Photo of Meve se bhare makhana pede by Shital Sharma at BetterButter
713
5
0.0(1)
0

Meve se bhare makhana pede

Dec-24-2017
Shital Sharma
5 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Meve se bhare makhana pede रेसपी के बारे में

मेवे से बने मखाना पेड़े खानें में बहुत स्वादिष्ट लगते है। इस में घी नही डाला है तो हाई कोलेेस्ट्रोल जिन्हें है वो यह पेड़े खा सकते है।

रेसपी टैग

  • आसान
  • भूनना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 10

  1. १/४ कप बादाम
  2. १ कप मखाना
  3. १ बडा चम्मच काजू
  4. १ बडा चम्मच पिस्ता
  5. १ बडा चम्मच अखरोट
  6. १ छोटा चम्मच चारोली
  7. ४ अंजीर
  8. ३/४ कप गुड़
  9. १२ मनुक्का

निर्देश

  1. यह सब मेवे लें।
  2. और ये भी लें।
  3. पॅन में काजू, बादाम, पिस्ता, चारोली, अखरोट को डाल कर २ मिनट सेक लें।
  4. मिक्सी पॉट मे डाल कर थोडा दरदरा पिसे।
  5. मखाने को भी २,३ मिनट सेक लें।
  6. फिर मिक्सी पॉट में डाले।
  7. थोडा दरदरा पीस लें।
  8. अंजीर कें तुकड़े कर २ मिनट सेक लें।
  9. अंजीर को मिक्सी पॉट में डालकर बारीक पिस लें
  10. पॅन को गरम कर गुड़ डालें।
  11. जैसें ही गुड़ पिघल नें लगे वैसे ही गॅस बंद कर दें।
  12. गुड़ में सभी पिसे मेवे, अंजीर और पिसे मखाने में सें १/२ कप मखाना डालें।
  13. १/२ कप पिसा हुआ मखाना अलग रख दें।
  14. गुड़ में सभी मेवे को अच्छे से मिक्स करे।
  15. छोटे छोटे बॉल बनाएं ।
  16. बॉल को अलग सें रखे मखाना में अच्छे से लपेटे।
  17. बॉल को थोडा चपटा कर बीच में से ऊंगली से थोडा दबाकर पेड़े का आकार दें।
  18. इस तरह तैयार करे।
  19. फिर मनुक्का लें।
  20. पेड़े के बीच में रख कर दबा दें।
  21. इस तरह सभी पेडे़ तैयार करे।
  22. मेवे से भरे मखाना पेड़े तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Poonam Aggarwal
Jan-02-2018
Poonam Aggarwal   Jan-02-2018

I will recommend it all my friends.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर