होम / रेसपीज़ / Cookies cup brownie

Photo of Cookies cup brownie by Shilpa gupta at BetterButter
539
7
0.0(1)
0

Cookies cup brownie

Jan-06-2018
Shilpa gupta
15 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • क्रिसमस
  • बेकिंग

सामग्री सर्विंग: 8

  1. कुकीज़ के लिए
  2. मैदा 1 कप
  3. मक्खन 1/2 कप
  4. पिसी चीनी 1/2 कप
  5. नमक एक चुटकी
  6. वनीला एसेंस कुछ बूंदे
  7. चॉकलेट चिप्स 1 बड़ा चम्मच
  8. ब्राउनी के लिए
  9. मैदा 1/2 कप
  10. कोको पाउडर 1 बड़ा चम्मच
  11. बेकिंग पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
  12. बेकिंग सोडा 1/4 छोटा चम्मच
  13. पिसी चीनी 1/4 कप
  14. मिल्क पाउडर 1/4 कप
  15. दूध 1/2 कप
  16. सिरका 1/2 छोटा चम्मच
  17. मक्खन 1 बड़ा चम्मच
  18. वनीला एसेंस कुछ बूंदे

निर्देश

  1. पहले कुकीज़ की तैयारी करें|
  2. मक्खन में चीनी, नमक, वनीला एसेंस मिलायें |
  3. इसमें मैदा मिलायें और गुंथे आटे के जैसे इकट्ठा कर फ्रिज में ठंडा करें |
  4. ठंडे किए आटे में चॉकलेट चिप्स मिलायें व आटे को आठ बराबर भागों में बाँटें और कप केक के साँचों में कटोरी की शेप दें |
  5. पहले से गरम किए ओवन में 180 डिग्री पर 7 मिनट पकायें |
  6. इतनी देर में ब्राउनी का मिश्रण तैयार करें |
  7. मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, कोको पाउडर को एकसाथ छान लें |
  8. मक्खन, पिसी चीनी, मिल्क पाउडर व वनीला एसेंस को एकसाथ मिलायें |
  9. इसमें दूध व सिरका मिलायें |
  10. इसमें मैदा का मिश्रण मिलायें |
  11. इस मिश्रण को तैयार कुकीज़ कप में 3/4 भरें |
  12. पहले से गरम किए ओवन में 180 डिग्री पर 7 मिनट पकायें |

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Milli Garg
Jan-12-2018
Milli Garg   Jan-12-2018

I will make this for my kids.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर