Photo of Bread loaf by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
1292
9
0.0(1)
0

Bread loaf

Jan-19-2018
JYOTI BHAGAT PARASIYA
5 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • बेकिंग
  • साथ में परोसने के लिये
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. २ १/२ कप मैदा
  2. १/२ चम्मच एक्टिव ड्राई यीस्ट
  3. १ चम्मच चीनी
  4. ३ चम्मच बटर + ग्रीसिंग के लिए
  5. नमक स्वादनुसार
  6. पानी आवश्यकतानुसार

निर्देश

  1. सर्व प्रथम एक बाउल में १/४ कप कुनकुना पानी ले(पानी ज्यादा गरम या बिल्कुल ठंडा नही होना चाहिए)
  2. पानी मे यीस्ट व चीनी मिला कर हल्का सा मिक्स कर ले।
  3. मिश्रण को ठक कर १० मिनट के लिए किसी गरम जगह पे रख दे।
  4. अब मिक्सिंग बाउल में मैदा व नमक मिला कर हल्का सा मिक्स करें।
  5. आटे में यीस्ट मिश्रण मिलाये।
  6. हल्का हल्का पानी मिला कर बिल्कुल नरम आटा लगाए(जितना आटा नरम रहेगा ब्रेड सॉफ्ट बनेगी)
  7. आटे को किचन प्लेटफार्म पे रखे।
  8. अब बटर मिला कर ६ से ७ मीनट अच्छे से गूंध ले।
  9. आटे को ढक कर १ घण्टे के लिए किसी गरम जगह पे रख दे।
  10. १ घण्टे बाद आटे को २ मिनट मसल ले।
  11. अब हल्के हाथ से आटे को मोटा रोल कर ले।
  12. ग्रीस किए हुए लॉफ टिन में रोल को रख कर हल्के हाथ से थोड़ा थोड़ा दबा ले।
  13. टिन को ठक कर ३० मिनट के लिए गरम जगह पे रख दे।(यदि आटा डबल साइज का न हुआ हो तो कुछ देर ओर रखे।)
  14. अब आटे पे ब्रश की सहायता से थोड़ा थोड़ा पिघला हुआ बटर लगा ले।
  15. ३० मिनट बाद लॉफ टिन को प्रीहिटेड ओवन में २० मीनट के लिए १८० डिग्री पे बेक करे।
  16. बेक होने के बाद लॉफ पे बटर लगाए।
  17. १० मिनट बाद ब्रेड लॉफ़ को डिमोल्ड करे।
  18. ठंडा होने के बाद स्लाइस में कट करे।
  19. आपका ब्रेड लॉफ बन कर तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Manju Gupta
Jan-25-2018
Manju Gupta   Jan-25-2018

Mai ise zarur try karungi.

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर