होम / रेसपीज़ / लेमन राइस

Photo of Lemon rice by Nishi Maheshwari at BetterButter
1142
6
0.0(0)
0

लेमन राइस

Feb-16-2018
Nishi Maheshwari
2 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

लेमन राइस रेसपी के बारे में

दक्षिण भारत में लेमन राइस बड़े चाव से बनाये और खाये जाते हैं। जिनमें पड़ी तली हुई दाल का करारा स्वाद खाने का स्वाद और बढ़ा देती है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • दक्षिण भारतीय
  • पैन फ्राई
  • बेसिक रेसिपी
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. उबले बासमती चावल 2 कप
  2. मूँगफली के दाने 1/4कप
  3. साबुत लालमिर्च 2
  4. उड़द धुली दाल 1 बड़े चम्मच
  5. राई 1 छोटी चम्मच
  6. चना दाल 1 बड़ी चम्मच
  7. हींग 1 चुटकी
  8. करिपत्ते 8-10
  9. नींबू रस 2 बड़े चम्मच
  10. कद्दुकस किया हुआ नारियल 1 बड़े चम्मच
  11. नमक स्वादानुसार
  12. नारियल तेल 1 बड़े चम्मच

निर्देश

  1. कड़ाही में तेल गर्म करके, हींग डाल दें।
  2. अब इसमें लाल मिर्च, उड़द दाल, चना दाल मिला दें।सारी सामग्री को तब तक भूनें,जब तक दाल भूरे रंग की ना हो जाये।
  3. इसमें मूँगफली के दाने और राई डालें।
  4. जब राई चटकने लगे तो करी पत्ते डाल दें।
  5. अब इस सामग्री में उबले चावल, नमक, नींबू का रस और हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिलाएं।
  6. नारियल मिलाकर परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर