Photo of Egg Roll by Sanuber Ashrafi at BetterButter
2271
4
0.0(1)
0

Egg Roll

Feb-18-2018
Sanuber Ashrafi
10 मिनट
तैयारी का समय
8 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. आटा - 1 कप
  2. तेल - 1 बड़ा चम्मच
  3. नमक - 1 छोटी चम्मच
  4. अंडे - 4
  5. बारीक कटी टमाटर - 1 बड़ा चम्मच
  6. बारीक कटी शिमला मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
  7. बारीक कटी प्याज़ - 1 बड़ा चम्मच
  8. बारीक कटी धनिया पत्ती - 1 छोटी चम्मच
  9. बारीक कटी बीन्स - 1 बड़ा चम्मच
  10. सोया सॉस - 1 चम्मच
  11. टोमैटो सॉस - 1 चम्मच
  12. गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच

निर्देश

  1. आटे में नमक और तेल डालकर पानी की सहायता से नर्म गूँध लें।
  2. अब बड़ी लोइयाँ बना कर चपाती बना लें।
  3. चपाती थोड़ी बड़ी बनाएं और दोनों तरफ़ से अच्छे से पका लें।
  4. अब पैन में तेल गर्म करें।
  5. उसमें बीन्स, शिमला मिर्च और टमाटर डाल कर 2 मिनट पकाएं।
  6. अब उसमें गरम मसाला और नमक मिलाएं।
  7. अब उसमें सोया सॉस और टोमैटो सॉस मिलाएं।
  8. एक प्याले में अंडे तोड़ कर डालें।
  9. उसमें प्याज़, धनिया पत्ती और नमक मिला कर घोल बना ले।
  10. अब पैन में तेल गर्म करें।
  11. उसमें अंडे का घोल डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह पकाएं।
  12. पके हुए ऑमलेट पर पकी हुई सब्ज़ियां डालें।
  13. चपाती पर थोड़ा मेयोनेज़ लगाएं।
  14. अब ऑमलेट को चपाती के ऊपर रख कर ऊपर से टोमैटो सौस डालें।
  15. अब चपाती के नीचे पेपर रख कर उसको अच्छी तरह रोल कर लें।
  16. अब रोल को बीच से काट कर केचअप के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Shelly Sharma
Feb-22-2018
Shelly Sharma   Feb-22-2018

Deliciously amazing.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर