होम / रेसपीज़ / Shadi wale gobhi aalu

Photo of Shadi wale gobhi aalu  by Neelima Rani at BetterButter
1263
7
0.0(1)
0

Shadi wale gobhi aalu

Feb-22-2018
Neelima Rani
15 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • आसान
  • किट्टी पार्टीज
  • उत्तर भारतीय
  • तलना
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. फूल गोभी - १ फूल
  2. आलू - २.
  3. तेल - १ बड़ा चम्मच।
  4. जीरा - १ चम्मच।
  5. प्याज - २.
  6. टमाटर - २.
  7. अदरक - लहसुन पेस्ट - १ चम्मच।
  8. हरी मिर्च - १.
  9. धनिया पाउडर - २ चम्मच।
  10. हल्दी - १/२ चम्मच।
  11. किचन किंग मसाला - १ चम्मच।
  12. देगी मिर्च पाउडर - १ चम्मच।
  13. लाल मिर्च पाउडर - १/२ चम्मच।
  14. गरम मसाला पाउडर - १/२ चम्मच।
  15. नमक - स्वादानुसार।
  16. बारीक कटा हरा धनिया - १ बड़ा चम्मच।
  17. ताजा क्रीम - १ बड़ा चम्मच।
  18. तेल - तलने के लिए।

निर्देश

  1. गोभी को बड़े बड़े टुकड़ों में काट लें।
  2. आलू को छील कर लम्बाई मे काट लें।
  3. फिर आलू, गोभी को तल ले।
  4. प्याज को पीस लें, टमाटर मे हरी मिर्च डालकर पीस लें।
  5. एक कड़ाही मे १ बड़ा चम्मच तेल गरम करें, उसमें जीरा डाले।
  6. पिसा प्याज डाल कर भून लें, अदरक - लहसुन पेस्ट डाल कर अच्छे से भून लें।
  7. फिर पिसा टमाटर डाले, सारे मसाले और नमक डालकर अच्छे से भून लें।
  8. फिर ताजा क्रीम डाल कर भून लें।
  9. २ बड़े चम्मच पानी भुने मसाले में मिला कर, तले आलू, गोभी डाले, ढककर २ मिनट पकाएं।
  10. गरम मसाला पाउडर डाले।
  11. गरमागरम गोभी आलू को हरे धनिये से सजा कर पूरी या रोटी के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Shelly Sharma
Feb-23-2018
Shelly Sharma   Feb-23-2018

Simple yet delicious.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर