होम / रेसपीज़ / सोहाल आलू

Photo of Sohal aalu by Poonam Singh at BetterButter
2796
3
0.0(0)
0

सोहाल आलू

Mar-04-2018
Poonam Singh
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सोहाल आलू रेसपी के बारे में

खस्ता सोहाल, चटपटे आलू के साथ।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • भारतीय
  • तलना

सामग्री सर्विंग: 3

  1. आलू के लिए- आधा उबले आलू 300 ग्राम( आलू पूरी तरह न उबाले थोड़े टाइट रहे)
  2. पंचफोड़न 1 चम्मच
  3. तेल 3-4 टेबलस्पून
  4. धनिया पाउडर 1 चम्मच
  5. गरम मसाला 1/2 चम्मच
  6. हल्दी 1/2 चम्मच
  7. नमक स्वादानुसार
  8. लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
  9. हरी मिर्च 4 चीरी हुई
  10. अमचूर 1 चम्मच
  11. सोहाल के लिए- गेहूँ का आटा 2कप
  12. तेल मोयन के लिए
  13. कलौंजी 1/2चम्मच
  14. नमक 1/2चम्मच
  15. तेल तलने के लिए

निर्देश

  1. पहले सोहाल के लिए आटे में नमक कलौंजी व तेल डाल के मिलाये पानी डाल सख्त आटा गूँथ ले।
  2. अब आलू बनाने के लिये आधा उबले आलू छील कर बड़े टुकड़ो मे काट ले।
  3. पैन में तेल गर्म करे पंचफोड़न का तड़का दे अब कटे आलू डाल कर थोड़ा सुनहरा भून ले।
  4. अब चीरी हरी मिर्च व सभी सूखे मसाले हल्दी नमक डाल के मिलाये 2-3चम्मच पानी डाल कर ढक 5-7 मिनट पकाये।
  5. आलू पूरी तरह पकने व मसाले भूनने पर अमचूर और हरा धनिया डाल के गैस बंद कर दे।
  6. अब सोहाल के लिए तैयार आटे से रोटी के बराबर बड़ी बड़ी थोड़ी मोटी पूरी बेले कांटे या चाकू से गोद दे जिससे सोहाल फूले नही।
  7. अब कड़ाही में तेल गर्म कर सोहाल को कुरकुरा तल ले।
  8. सोहाल को तोड़ कर आलू तली मिर्च के साथ परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर