Photo of Desi burger by Shilpa gupta at BetterButter
2546
7
0.0(2)
0

Desi burger

Mar-12-2018
Shilpa gupta
20 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • फ्यूज़न
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. बरगर बन के लिए
  2. धुली मूंग दाल 1 कटोरी
  3. अदरक मिर्ची पेस्ट 1 छोटा चम्मच
  4. नमक 3/4 छोटा चम्मच
  5. हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच
  6. मीठा सोडा 1/4 छोटा चम्मच
  7. तेल दो बड़े चम्मच
  8. टिक्की के लिए
  9. उबले कसे आलू 1 कटोरी
  10. नमक 1/2 छोटा चम्मच
  11. बारीक कटी मिलि जुली सब्जियां 1/4 कटोरी
  12. आरारोट 1 बड़ा चम्मच
  13. ब्रेड का चूरा 1 बड़ा चम्मच
  14. गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच
  15. तेल तलने के लिए
  16. अन्य
  17. खीरे के स्लाइस
  18. प्याज के स्लाइस
  19. टमाटर के स्लाइस
  20. टमाटर की चटनी

निर्देश

  1. दाल को अच्छे से धो कर चार घंटे के लिए भिगोयें |
  2. दाल को निथारें व अदरक हरी मिर्च और दो चम्मच पानी के साथ महीन पीस लें |
  3. एक बर्तन में दाल का पेस्ट पलटें , और इसमे नमक व हरा धनिया मिलायें |
  4. इस घोल में मीठा सोडा मिला कर आधा घंटा आराम दें |
  5. नॉन स्टिक पैन गरम करें और थोड़ा तेल लगाएं |
  6. गरम पैन पर एक करछी दाल का घोल रखें, इसे फैलाएं नहीं | इसके चारों तरफ हल्का तेल डालें और ढक कर एक मिनट मध्यम आँच पर पकायें |
  7. पलट कर और एक से दो मिनट पकायें |
  8. इस तरह चार पैनकेक तैयार करें |
  9. टिक्की बनाने के लिए उबले कसे आलू, मिली जुली सब्जियां, नमक, आरारोट, ब्रेड का चूरा व गरम मसाला को अच्छे से मिलायें |
  10. मिश्रण को दो भाग में बाँट लें और टिक्की का आकार दें |
  11. गरम तेल में टिक्कियों को सुनहरा व करारा होने तक तल लें |
  12. बरगर जोड़ने के लिए एक दाल का पैनकेक लें| इस पर तैयार टिक्की रखें | खीरा, टमाटर, प्याज के स्लाइस रखें | टमाटर की चटनी लगाकर दूसरे पैनकेक से ढकें |
  13. इसी प्रकार एक बरगर और तैयार करें व परोसें |

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Mansi Jain
Mar-20-2018
Mansi Jain   Mar-20-2018

Mani Kaur
Mar-13-2018
Mani Kaur   Mar-13-2018

Mai ise zarur try karungi.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर