होम / रेसपीज़ / Mayonnaise cheese pav

Photo of Mayonnaise cheese pav by cuisines vz at BetterButter
1393
5
0.0(2)
0

Mayonnaise cheese pav

Mar-12-2018
cuisines vz
10 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Mayonnaise cheese pav रेसपी के बारे में

पाव हम बहुत प्रकार से खाते हैं। आज हम पाव अलग तरह से बना रहे हैं। चीज़ से भरपूर या यू कहें "देसी संग विदेशी तड़का"

रेसपी टैग

  • वेज
  • स्नैक्स

सामग्री सर्विंग: 4

  1. पाव : 1 पैकैट (8 पाव )
  2. भरावन की सामग्री :
  3. मेयोनेज़ : 3-4 बड़े चम्मच
  4. शिमला मिर्च (बारीक कटी) : 1
  5. प्याज (बारीक कटी) : 1
  6. कॉर्न : 1/2 कप
  7. नमक : स्वादानुसार
  8. लाल मिर्च पाउडर : स्वादानुसार
  9. उपर से डालने के लिए सामग्री :
  10. चीज़ (कद्दूकस) : 1/2 कप
  11. मक्खन : 4-5 बड़ा चम्मच
  12. ओरिगैनो : 1 छोटा चम्मच
  13. ऑल पर्पज़ सीज़निग : 1 छोटा चम्मच
  14. इटालियन सीज़निग : 1 छोटा चम्मच

निर्देश

  1. पाव लें और बीच से काटें।
  2. एक कटोरी में शिमला मिरच, प्याज, कॉर्न, नमक, लाल मिर्च पाउडर और मेयोनेज़ मिक्स करें।
  3. यह भरावन की सामग्री पाव में भरें। एक ओवन प्रूफ ट्रे लें। उस पर तेल लगाऐ और भरे हुए पाव रखें।
  4. अब उनपर खूब सारा चीज़ डालें। ओरिगैनो, औल पर्पज़ सीज़निंग, इटालियन सीज़निंंग छिड़कें।
  5. मक्खन को पिघला कर पाव पर डालें।
  6. ओवन को 200 डिग्री सेंटीग्रेड पर 5 मिनट के लिए गर्म करें। उसके बाद 5 मिनट के लिए ग्रिल करें जब पक चीज़ भूरा रंग का हो जाए।
  7. गर्म गर्म पेश करें।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Avni Arora
Mar-15-2018
Avni Arora   Mar-15-2018

Mani Kaur
Mar-13-2018
Mani Kaur   Mar-13-2018

Bahut hi badhiya.

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर