होम / रेसपीज़ / Couscous pearl Pulao

Photo of Couscous pearl Pulao by Nayana Palav at BetterButter
2321
12
0.0(6)
0

Couscous pearl Pulao

Mar-16-2018
Nayana Palav
15 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Couscous pearl Pulao रेसपी के बारे में

ये रेसिपी मेरा संशोधन है। वो ही बिरयानी, पुलाव खाके हम ऊब जाते है। इसलिए मैंने कुसकुस का पुलाव बनाया। ब्रोकोली, शिमला मिर्च, जैसी अलग अलग रंग की सब्जियां डाली, इससे ये पुलाव आकर्षक दिखने लगा। ये लजीज पुलाव कैसे बनाते है, इसकी विधि मैं आपको बताती हूं।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • फ्यूज़न
  • उबलना
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. २०० ग्राम कुसकुस
  2. १०० ग्राम ब्रोकोली
  3. १/२ लाल शिमला मिर्च
  4. १/२ हरी शिमला मिर्च
  5. १/२ पिली शिमला मिर्च
  6. ३ बेबी कॉर्न (मक्कई के भुट्टे)
  7. ४ काली मिर्च
  8. ४ लौंग
  9. १/२ इंच दालचीनी
  10. २-३ तेजपत्ता
  11. २ बदियान
  12. २ लाल मिर्च
  13. १ टेबलस्पून अदरक लहसुन पेस्ट
  14. ७-८ भुने हुए काजू
  15. पार्सले
  16. १ टेबलस्पून घी
  17. १ टीस्पून तेल
  18. नमक स्वादानुसार
  19. पानी

निर्देश

  1. कुसकुस धोके भिगोइए।
  2. २० मिनट तक भिगोइए।
  3. गॅस पर एक बर्तन रखिए।
  4. बर्तन में २ गिलास पानी डालिए।
  5. पानी में नमक, १ चम्मच तेल डालिए।
  6. अभी कुसकुस डालिए।
  7. थोडा नरम हो जाए तो, कुसकुस को छलनी में पलटिए।
  8. उपर से ठंडा पानी डालिए, इससे कुसकुस आपस में चिपकेंगे नहीं।
  9. एक बर्तन गॅस पे गर्म किजीए।
  10. घी डालिए।
  11. अभी सभी खड़े मसाले डालिए।
  12. अद्रक लहसून पेस्ट डालिए।
  13. कटी सुई सब्जियां डालिए।
  14. अच्छी तरह मिक्स किजीए।
  15. लाल मिर्च डालिए।
  16. अभी कुसकुस, नमक डालिए।
  17. पार्सले डालिए।
  18. भुने हुए काजू डालिए।
  19. तैयार है आपका अनोखा कुसकुस पुलाव।

रीव्यूज़ (6)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Chhaya Ainapure
Mar-16-2018
Chhaya Ainapure   Mar-16-2018

Kya bat Super

samina shaikh
Mar-16-2018
samina shaikh   Mar-16-2018

super dish

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर