होम / रेसपीज़ / Rajasthani kadhi

Photo of Rajasthani kadhi by Kamal Thakkar at BetterButter
1308
11
0.0(2)
0

Rajasthani kadhi

Mar-20-2018
Kamal Thakkar
5 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • राजस्थानी
  • उबलना
  • साइड डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. १ कप दही
  2. २ बड़े चम्मच बेसन
  3. १/२ छोटी चम्मच हल्दी
  4. १ छोटी चम्मच घी
  5. १ छोटी चम्मच तेल
  6. १ छोटी चम्मच जीरा
  7. १ छोटी चम्मच सरसो
  8. १/४ छोटी चम्मच मेथी दाने
  9. १/४ छोटी चम्मच हींग
  10. २ लाल सुखी मिर्च
  11. १ तेज पत्ता
  12. नमक स्वादानुसार
  13. पानी २ कप
  14. हरा धनिया १ बड़ा चम्मच

निर्देश

  1. दही और बेसन एक बड़े पैन में ले।
  2. इसमे नमक और हल्दी डालकर मथनी या ब्लेंडर से मिला ले।बिल्कुल गुठलिया न रहें।
  3. गैस पर उबलने रख दे।२ कप पानी डाल दें , १० मिनट तक उबलने रखें।बीच मे चलाते रहे।
  4. जब बेसन का कच्चा स्वाद चला जाये और कढ़ी माध्यम गाढ़ी रहे तब तड़के की तैयारी करे।
  5. एक छोटी कड़ाई में घी और तेल ले।इसमे सरसो,जीरा और मेथी दाने डाल कर तड़काएं।तेज पत्ता और सुखी लाल मिर्च डालें।
  6. गैस बंद करके हींग और लाल मिर्च पाउडर डालें , ये तड़का कढ़ी में मिलाये और ३-४ मिनट और उबाले।
  7. स्वादिष्ट राजस्थानी कढ़ी तैयार हैं , इसे आप रोटी या चावल के साथ परोस सकते हैं।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anita Gupta
Apr-01-2018
Anita Gupta   Apr-01-2018

It's just awesome

Neelam Barot
Mar-21-2018
Neelam Barot   Mar-21-2018

My fev8...:ok_hand:

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर