होम / रेसपीज़ / Jodhpuri pyaz ke mirchibade

Photo of Jodhpuri pyaz ke mirchibade by Nandini Maheshwari at BetterButter
791
7
0.0(1)
0

Jodhpuri pyaz ke mirchibade

Mar-30-2018
Nandini Maheshwari
25 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Jodhpuri pyaz ke mirchibade रेसपी के बारे में

चटपटे ,मसालेदार मुह में पानी ला देने वाले मिर्चीबड़े

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • राजस्थानी
  • तलना
  • स्नैक्स
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 400 ग्राम आलू उबले हुए
  2. तेल
  3. 1 चम्मच राई
  4. 1 चम्मच जीरा
  5. 1 /2 चम्मच साबुत धनिया
  6. 1/2 चम्मच सौंफ
  7. 1 इंच अदरक कदूकस किया हुआ
  8. 2 हरी मिर्च कि पेस्ट
  9. 2 बड़े कटे प्याज़
  10. 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  11. 2 चम्मच धनिया पाउडर
  12. 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  13. 1 चम्मच अमचूर पाउडर
  14. नमक स्वादानुसार
  15. 1 चम्मच गरम मसाला
  16. 1 चम्मच शक्कर
  17. 1 बड़ा चम्मच कटे काजू, किसमिश
  18. कटा हरा धनिया पत्ती
  19. 1 कप बेसन
  20. 2 बड़े चम्मच मक्की का आटा
  21. साबुत लंबी हरी मिर्च

निर्देश

  1. उबले आलू को छील कर टुकड़े कर दे।
  2. कड़ाही में 4-5 छोटे चम्मच तेल डाले।
  3. उसमे राई, जीरा, साबुत धनिया, सौंफ डाले।
  4. अदरक ,हरी मिर्च की पेस्ट डाले।
  5. प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने।
  6. उबले आलू और सारे मसाले ,नमक मिला दे।
  7. शक्कर ,अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले।
  8. 1/2 कप पानी डाल कर 7-8 मिनट तक पकाये।
  9. काजू -किसमिश भी डाले।
  10. पाव भाजी मेशर से मेैश करे।
  11. नीचे उतार लें ।मसाला ठंडा करे।
  12. कटी हरी धनिया पत्ती डाले
  13. एक बाउल में बेसन और मक्की का आटा डाल दें।
  14. स्वादानुसार नमक डाले।
  15. पानी से गाढ़ा घोल बना ले।
  16. हरी मिर्च को बीच मे से चीरा लगाकर रखे।
  17. इसमे मसाला भर दे।
  18. ऐसे सारे मिर्ची बड़े तैयार कर ले।
  19. इनको बेसन के घोल में लपेट कर तल ले।
  20. सुनहरा ,क्रिस्पी होने तक।
  21. हरि चटनी,टमाटर सॉस के साथ परोसें।
  22. गरमा गरम खाये और खिलाये।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Naresh Soni
Mar-30-2018
Naresh Soni   Mar-30-2018

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर